राजद प्रदेश सचिव पप्पू डोम ने राजद स्थापना दिवस पर अपनी बातें को प्रेस विज्ञप्ति में रखा
राजद प्रदेश सचिव पप्पू डोम ने राजद स्थापना दिवस पर अपनी बातें को प्रेस विज्ञप्ति में रखा

जे टी न्यूज, खगड़िया: राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश सचिव पप्पू डोम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए उन्होंने कहा है कि 1 जुलाई को राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश कार्यालय में कर्पूरी सभागार में राष्ट्रीय जनता दल के 30वां स्थापना दिवस के रूप में बड़ी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया प्रदेश के तमाम जिला,प्रखंड से हजारों की संख्या में दलितों की उपस्थिति रही बड़ी खुशी हुई और बड़ी खुशी के साथ कह रहा हूं की राष्ट्रीय जनता दल का स्थापना इसीलिए किया गया की वंचित अछूतों एवं तमाम गरीब जनमानस के हक अधिकार की पार्टी है राष्ट्रीय जनता दल एक पार्टी ही नहीं गरीब गुरबा और संविधान के रक्षा करने वाला पार्टी है इस पार्टी के प्रमुख जन-जन का नेता गरीबों का आवाज अछूतों का नेता लालू प्रसाद यादव जो एक समाजवाद नेता है सभी जात,सभी धर्म, सभी वर्ग को साथ लेकर चलने वाले नेता लालू प्रसाद यादव इनके नेतृत्व में अछूतों को अधिकार मिला वंचितों का अधिकार मिला संविधान का रक्षा हो रहा है आज समाजवाद नेता लालू प्रसाद यादव नहीं होते तो अछूतों वंचितों शोषितों को न्याय एवं अधिकार नहीं मिलता आज सत्ता में बैठे हुए नेता जिस तरह से आम जनमानस के जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं इनको जवाब देने वाले सिर्फ एक ही पार्टी है वह है राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश के आम जनमानस का स्वाभिमान है हक एवं अधिकार का स्रोत है गरीबों के लिए आम जनमानस के लिए शोषण एवं वंचितों के लिए अछूतों के लिए इनके अलावा कोई प्लेटफार्म नहीं है आज प्रदेश के जनमानस सत्ताधारी नेता से एवं उनके रवैया से डरे एवं सहमे हुए हैं मां सोचती है किस वक्त उसके बेटे के साथ क्या हो जाए बेटियां सेफ नहीं है प्रतिदिन बलात्कार हो रहा है सरकार सत्ता के घमंड में आम जनमानस के ऊपर अपना अहंकारी बिजली गिरा रहे हैं आम जनमानस में डर एवं भय का माहौल बना हुआ है बच्चियों घर से निकलने से डरती है बस आम जनमानस को शोषित वंचित अछूत, पीड़ित को एकमात्र तेजस्वी ही सहारा है एक होकर लड़ने की जरूरत है इस सत्ताधारी से ईंट का जवाब पत्थर से देना है लालू के नेतृत्व में एक होकर लड़ना होगा तभी हम विजय पाएंगे और उनसे छुटकारा मिलेगी हम पूरे प्रदेश के दलित शोषित गरीब लोगों को कहना चाहूंगा की आप एकजुट होकर राष्ट्रीय जनता दल के विचारधारा से जुड़े रहे।



