जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करेगा लोक संघर्ष मोर्चा, डीएम व एसपी होंगे सम्मानित लोक संघर्ष मोर्चा
जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करेगा लोक संघर्ष मोर्चा, डीएम व एसपी होंगे सम्मानित लोक संघर्ष मोर्चा

जे टी न्यूज, सासाराम (रोहतास) रोहतास की महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय हसन शाह सूरी के मकबरा परिसर सासाराम में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता पप्पू कुमार सोनी ने तथा संचालन संगठन के प्रवक्ता श्री उमाशंकर गुप्ता ने किया। बैठक में मुहर्रम पर्व के अवसर पर लोक संघर्ष मोर्चा द्वारा नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों की विभिन्न ताजिया समितियों के 48 खलीफाओं को सम्मानित करने, ठंडा पेयजल, स्वास्थ्य शिविर एवं अन्य जनसेवा कार्यों की समीक्षा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भविष्य में सभी धर्मों एवं समुदायों के पर्व-त्योहारों पर भी इसी प्रकार जनसेवा अभियान चलाया जाएगा। बैठक में प्रस्ताव पारित कर मुहर्रम पर्व के दौरान शांति, सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने में उल्लेखनीय योगदान के लिए जिलाधिकारी, रोहतास एवं पुलिस अधीक्षक, रोहतास को लोक संघर्ष मोर्चा की ओर से स्मृति-चिह्न एवं सम्मान-पत्र देकर सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में हसन शाह सूरी के मकबरा परिसर एवं शेरगंज (सूखा रौजा) मार्ग पर शुद्ध पेयजल, पुरुष एवं महिला सार्वजनिक शौचालय तथा हाई मास्ट लाइट की स्थापना की मांग जिला प्रशासन से करने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रतिदिन हजारों पर्यटक एवं स्थानीय नागरिक यहां आते हैं, लेकिन मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है।

शहर में व्याप्त पेयजल संकट एवं लगातार हो रही बिजली कटौती पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन से तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही लोक संघर्ष मोर्चा को जिला शांति समिति में प्रतिनिधित्व देने की मांग भी उठाई गई, ताकि संस्था सामाजिक सौहार्द एवं प्रशासनिक सहयोग में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सके। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के लिए व्यापक सदस्यता अभियान चलाने तथा समाज के सभी वर्गों को संगठन से जोड़ने का भी निर्णय लिया गया।
अपने संबोधन में अध्यक्ष पप्पू कुमार सोनी ने संगठन की एकजुटता बनाए रखते हुए जनसेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का आह्वान किया। समाजवादी महासचिव श्री संजय वैश्य ने कहा कि “लोक संघर्ष मोर्चा अपने प्रत्येक सदस्य एवं आम नागरिक के मौलिक अधिकारों तथा बुनियादी सुविधाओं की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहेगा। यदि किसी के अधिकारों का हनन होगा तो संस्था लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से न्याय की लड़ाई लड़ेगी।” बैठक में जनाब असलम परवेज (वरीय पत्रकार), धर्मवीर गुप्ता, शंकर सोनी, प्रदीप गुप्ता, रोबिन केशरी, विजय साहू, दिनेश चौधरी, मो. शहाबुद्दीन राइन, अधिवक्ता मो. तौकीर मंसूरी, मो. अलीमुद्दीन इदरीसी, राज सोनी, मो. अशफाक निजामी, दीपु कुशवाहा, नरेन्द्र श्रीवास्तव, मोहित उर्फ मोनू गुप्ता, मनोज कुशवाहा, मो. पप्पू पठान, रामाशंकर गुप्ता, सरोज गुप्ता, राजेश मेहता, संजय सोनी, सुनील केशरी, आनंद जायसवाल, दिलीप सोनी, महेश कसेरा, अनूप कसेरा, अमर कुशवाहा, कामता सिंह, सुभाष उपाध्याय, अधिवक्ता मो. जमील अहमद, राम बिहारी सिंह, प्रशांत केशरी, विजय महतो, मो. शकील अख्तर, मनोज सिंह, सुनील गुप्ता, रिंकू कुमार राणा, उदय नारायण साह, गुड्डू कुमार, रंजन गुप्ता, पुरुषोत्तम गुप्ता सहित लोक संघर्ष मोर्चा के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।


