करगहर का लाल बना देश का गौरव: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में इंजीनियर पद पर चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज की प्रतिभा ने बढ़ाया रोहतास का मान, युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत"

करगहर का लाल बना देश का गौरव: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में इंजीनियर पद पर चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

“सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज की प्रतिभा ने बढ़ाया रोहतास का मान, युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत”

जे टी न्यूज, एन बाबा,करगहर (रोहतास): रोहतास जिले के करगहर विधानसभा क्षेत्र के लिए गौरव और सम्मान का क्षण तब आया जब सरकारी शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज, बड़की खरारी के प्रतिभाशाली छात्र रोहित कुमार का चयन भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) में इंजीनियर पद पर हुआ। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है तथा युवाओं में उत्साह का संचार हुआ है।

रोहित कुमार की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर भी कठिन परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित संस्थाओं में स्थान प्राप्त किया जा सकता है। उनकी इस उपलब्धि को करगहर क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

इस अवसर पर करगहर विधायक वशिष्ठ सिंह ने रोहित कुमार को उनके आवास पर सम्मानित कर मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। विधायक ने कहा कि रोहित की सफलता क्षेत्र के हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और मेहनत के बल पर युवा किसी भी मुकाम को हासिल कर सकते हैं।

शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज का बढ़ा मान

रोहित कुमार की सफलता से सरकारी शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज, बड़की खरारी का गौरव भी बढ़ा है। कॉलेज लगातार तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। संस्थान के प्राचार्य डॉ. मनीष कुमार के नेतृत्व में कॉलेज के छात्र विभिन्न राष्ट्रीय एवं प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं।

शिक्षा जगत से जुड़े लोगों का कहना है कि डॉ. मनीष कुमार के मार्गदर्शन और कॉलेज के गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण का ही परिणाम है कि यहां के छात्र लगातार सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। रोहित कुमार की उपलब्धि ने एक बार फिर कॉलेज की शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों की क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।

युवाओं के लिए प्रेरणादायक मिसाल

रोहित कुमार की सफलता यह संदेश देती है कि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो सफलता अवश्य मिलती है। उनकी उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे करगहर, रोहतास और शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज परिवार के लिए गर्व का विषय बन गई है।

Related Articles

Back to top button