दिल्ली की ‘वोट बचाओ, संविधान बचाओ’ महारैली में शामिल हुए जितेंद्र यादव
दिल्ली की ‘वोट बचाओ, संविधान बचाओ’ महारैली में शामिल हुए जितेंद्र यादव
जे टी न्यूज, नई दिल्ली: दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में रविवार को आयोजित ‘वोट बचाओ, संविधान बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में पूर्णिया सदर के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जितेंद्र यादव शामिल हुए। महारैली में महागठबंधन के विभिन्न घटक दलों के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और देशभर से पहुंचे लोगों ने भाग लिया। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई गई।
महारैली में शामिल जितेंद्र यादव ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा जरूरी है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवालों पर जवाबदेही सुनिश्चित होनी चाहिए। लोकतंत्र में जनता का वोट सबसे बड़ी ताकत है और इसकी रक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए सभी को सजग रहना होगा।
