केंद्र संचालन में लापरवाही बरतने वाले सेविकाओं पर होगी कार्रवाईः सीडीपीओ

केंद्र संचालन में लापरवाही बरतने वाले सेविकाओं पर होगी कार्रवाईः सीडीपीओ

जे टी न्यूज, खजौली:
प्रखंड मुख्यालय स्थित आईसीडीएस सभागार में मंगलवार को सीडीपीओ शोभा रानी ने पोषण ट्रैकर को लेकर सेविकाओं के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने पोषण ट्रैकर से संबंधित आवश्यक जानकारी दी। पोषण ट्रैकर पर निष्ठापूर्णक काम करने का निदेश दिया । कहा कि पोषण ट्रैकर पर बेहतर काम करने के लिए खजौली परियोजना जिला में बेहतर किया है। उन्होंने सभी सेविकाओं को निदेशित करते हुए केंद्र का संचालन इमानदारी पूर्वक करने को कहा। किसी भी केंद्र से अनियमिता की शिकायत नहीं आये। अनियमितता की शिकायत मिलने पर संबंधित सेविकाओं पर कार्रवाई होगी। वही मासिक बैठक के दौरान प्रखंड पीरामल के पीयू पंकज कुमार ने सेविकाओं को आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों की समुचित व्यवस्था एवं उनके पोषण से संबंधित, बच्चों की वजन के बारे में जानकारी दी। ग्रोथ मोनेटोरिंग के बारे मे बताया गया, साथ ही कुपोषित बच्चे को पोषण पूनरवास केंद्र भेजनें की सलाह दिया गया। अन्नप्रासन दिवस तथा गोदभाराई के बारे मे बिस्तृत जानकारी दिया दी।

 

जिससे शिशु मृत्यु और मातृ मृत्यु मे कमी लाया जा सके। एलएस रूपा कुमारी,अर्चना कुमारी ने उपस्थित आंगनबाड़ी सेविकाओं को पोषण ट्रैकर के बारे मे बिस्तृत रूप से बताया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्याउत्थान योजना के बारे मे बताया गया। पोषक क्षेत्र के छुटे हुए बच्चा की फॉर्म जमा करने को निदेशित किया। मौके पर सभी आंगनबाड़ी सेविका मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button