कर्ण गोष्ठी महिला समूह झंझारपुर इकाई ने मनाया स्थापना दिवस

कर्ण गोष्ठी महिला समूह झंझारपुर इकाई ने मनाया स्थापना दिवस

पूर्व नगर अध्यक्ष ऊषा देवी ने समारोह का किया उदघाटन

प्रो अरुण कुमार/जेटी

मधुबनी।झंझारपुर अनुमंडल मुख्यालय स्थित एक निजी विद्यालय परिसर में कर्ण गोष्ठी महिला समूह झंझारपुर इकाई का स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। समारोह का उदघाटन झंझारपुर नपं की पूर्व नगर अध्यक्ष ऊषा देवी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के आयोजन के लिए पूर्व अध्यक्षा ऊषा देवी ने कर्ण महिलाओं को नव वर्ष की शुभकामना के साथ धन्यवाद ज्ञापित किया। नीरा दास ने स्वागत गान से सभी का स्वागत की । बताते चलें कि समूह का गठन मुख्य रूप से कर्ण महिलाओं के विकास के साथ संस्कार एवं संस्कृति को संरक्षण प्रदान करना है। इस अवसर पर कर्ण महिलाओं के द्वारा एक दूसरे को नव वर्ष की बधाई दी गई।

इस अवसर पर नृत्य संगीत एवं प्रीति भोज का आयोजन भी किया गया था। समूह की संचालिका स्मिता पम्मी ने बताया कि झंझारपुर इकाई में अभी पचास सदस्य हैं।कार्यक्रम में समूह की करीब बीस महिला सदस्य उपस्थित थीं। कार्यक्रम में सहभागिता के लिए उपस्थित सभी सदस्यों का उन्होंने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button