दिपावली पर्व सोहार्दपूर्ण वातावरण में एक दूसरे से गले मिलकर मनाएं : बच्ची मंडल

दिपावली पर्व सोहार्दपूर्ण वातावरण में एक दूसरे से गले मिलकर मनाएं : बच्ची मंडल

जे टी न्यूज, समस्तीपुर : हसनपुर विधानसभा के वरिष्ठ राजद नेता रामनारायण मंडल उर्फ बच्ची मंडल ने हसनपुर विधानसभा के लोगों से अपील करते हुए कहा कि दिपावली पर्व हर्षोंउल्लास के साथ सोहार्दपूर्ण वातावरण के साथ एक दुसरे के गले मिलकर मनाएं। वहीं उन्होंने लोगों से कहा कि दिपावली पर्व पर अपने अपने बच्चों को आतिशबाजी एवं ऊर्जावान पटाखे से परहेज रखने की अपील किया, तथा फुस के मकान से दुरी बनाकर साधारण आतिशबाजी करने के लिए कहा। बच्ची मंडल ने हसनपुर विधानसभा वासियों के लोगों आग्रह करते हुए कहा यदि आप सम्पन्न हैं तो अपने आस परोस के निर्धन व्यक्ति के घरों का जरूर ख्याल रखेगें की उनके घर में भी दिपावली पर हर्षोंउल्लास के साथ दीप जलें एवं उनका पर्व भी सोहार्दपूर्ण वातावरण सम्पन्न हो।

Related Articles

Back to top button