बेनीपट्टी मोहमदपुर नरसंहार के आरोपी शिवेश्वर भारती को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

जेटी न्यूज मधुबनी।

बेनीपट्टी महमदपुर में होली के दिन हुए नरसंहार कांड के आरोपी शिवेश्वर भारती उर्फ फूल बाबू को पुलिस की विशेष टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी दरभंगा जिला के कमतौल थाना के रमौल गांव से की गई है।गिरफ्तारी टीम में अरेर एसएचओ राजकिशोर कुमार, खिरहर के एसएचओ अंजेश कुमार, बिस्फी थानेदार संजय कुमार, कांड के अनुसन्धानकर्त्ता अवर निरीक्षक मृत्युंजय कुमार व तकनीकी सेल के सुरेश कुमार ने की है। शिवेश्वर भारती खिरहर के सेमहली गांव के ललन साफी का पुत्र है।डीएसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि अब तक कांड में 27 लोग जेल जा चुके है। अन्य फरार भी चल रहे हैं बाकी लोगों को जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे। पुलिस की विशेष टीम लगातार रेड कर रही है।बता दे कि गत 29 मार्च को महमदपुर-पौआम गांव के सीमा पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर आधा दर्जन लोगों को जख्मी कर दिया था। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गयी। वही, मनोज सिंह अभी भी इलाजरत है।इस कांड में सुरेंद्र सिंह के तीन पुत्रों की हत्या हो गयी। वही एक बीएसएफ के जमादार राणा प्रताप व महंथ की हत्या भी कर दी गयी।

Related Articles

Back to top button