संवेदीकरण सह उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन जननायक कर्पूरी ठाकुर सभागार में आयोजित

संवेदीकरण सह उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन जननायक कर्पूरी ठाकुर सभागार में आयोजित
जे टी न्यूज

समस्तीपुर: जिला प्रशासन समस्तीपुर एवं सामाजिक कल्याण विभाग बिहार के संयुक्त तत्वावधान में ट्रांसजेंडर व्यक्ति के अधिकारों का संरक्षण कानून 2019 एवं नियमावली 2020 के विभिन्न प्रावधानों के क्रियान्वयन से संबंधित संवेदीकरण सह उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन जननायक कर्पूरी ठाकुर सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर जिला अधिकारी योगेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक हृदय कांत,रेशमा प्रसाद विशेषज्ञ सदस्य राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर परिषद, सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन मुकेश कुमार, प्रधानाध्यापक उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला पंचरुखी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अखिलेश कुमार सिंह ने नव पौध देकर डीएम, एसपी व रेशमा प्रसाद जी का स्वागत किया इन विषय प्रवेश करते हुए सभी प्रतिभागियों का भी अभिनंदन किया। यहां पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से रेशमा प्रसाद ने ट्रांसजेंडर व्यक्ति की परिभाषा, ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण,) बिल 2019 के सभी प्रावधानों ट्रांसजेंडर के लिए 30 वर्षों से की जा रही संघर्ष यात्रा, विभिन्न राज्यों में हो रहे जागरूकता कार्यक्रम में अपनी सहभागिता को चरणबद्ध ढंग से प्रस्तुत किया।उन्होंने कहा कि बिल ट्रांसजेंडर व्यक्ति के खिलाफ भेदभाव को प्रतिबंधित करता है, जिसके तहत सामान्य लोग सेवा से इनकार या अनुचित व्यवहार नहीं कर सकेंगे। उन्होंने सिंधु घाटी सभ्यता,महाभारत, रामायण काल, मौर्य काल, मुगल काल में ट्रांसजेंडर की स्थिति को बताया।उन्होंने कहा की भारत सरकार ने समानता के अधिकार के तहत इस नियम को 2019 में पारित किया। अतः समाज में फैली भ्रांतियों, मिथक को तोड़ना है एवं ट्रांसजेंडर को भी समाज की मुख्यधारा में लाकर उनका हक दिलाना है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने प्रश्नोत्तर काल आयोजित कर सम्स्यों का दोतरफा संप्रेषण के माध्यम से पूर्णता प्रदान कराया।उन्होंने जानना चाहा कि इस कार्यशाला से पूर्व कितने पदाधिकारी इतने संवेदनशील थे या कितने पदाधिकारी के पास उक्त जानकारी थी,खुलकर बताया जाए।यदि नहीं थी तो निश्चित रूप से यह कार्यशाला आवश्यक था और इस कार्यशाला के माध्यम से समाज में अच्छे वातावरण का निर्माण हो सकेगा और सरकार की सामाजिक कल्याण की भावना को हम पूर्ण कर सकेंगे। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के उच्च शिक्षा प्राप्त व बीपीएससी द्वारा पदाधिकारी के रूप में चयनित कृष्णा जी को परिचय पत्र व नव पौध देकर सम्मानित किया।

इसकी अगली कड़ी में प्रखंड स्तरीय योजनाओं की उपलब्धि के लिए बी डी ओ शिवाजीनगर हरि ओम शरण, बी डी ओ उजियारपुर भृगुनाथ सिंह, बी ई ओ मोरवा राकेश कुमार,जिला प्रबंधक बुनियाद मनीषा कुमारी,वार्डन केजीबीवी कल्याणपुर रेखा कुमारी, कार्यपालक सहायक समस्तीपुर नेहा कुमारी को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, गिफ्ट सेट, सिनेमा का टिकट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन सहायक निदेशक जिला बाल कल्याण अधिकारी समस्तीपुर के द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी ने शानदार लहजे में किया। कार्यक्रम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, आयुक्त नगर निगम, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सिविल सर्जन, नजारत उप समाहर्ता, जिला खेल पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी,जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आईसीडीएस, अनुमंडल पदाधिकारी सदर ,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित जिला के सभी पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, विभिन्न एनजीओ के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button