पैक्स मे भूमिहीनों की सदस्यता दस-दस तो 25 बीघे वालों की सदस्यता एक भी नहीं : पैक्स अध्यक्ष सुनिल राय

पैक्स मे भूमिहीनों की सदस्यता दस-दस तो 25 बीघे वालों की सदस्यता एक भी नहीं : पैक्स अध्यक्ष सुनिल राय


जे टी न्यूज़, करगहर(रोहतास) : जिला रोहतास प्रखंड करगहर पंचायत खडारी मे अबकी बार नया चेहरा चुनाव चुनाव मैदान में। ऐसे ये खडारी पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि और पत्नी सुनीता देवी सरपंच हैं। जो पंचायत स्तर पर सभी के काम के लिए अक्सर थाना ब्लॉक दौड़ते हैं। काम भी करवाते हैं। अच्छी पकड़ है लोगों ने इन पर विश्वास किया है तभी तो चुनाव मैदान में उतारा है। न्यू वर्तमान पैक्स अध्यक्ष सुनील राय प्रखंड मुख्यालय में पर्चा भर कर बाबा सिद्धेश्वर नाथ दरबार से आशीर्वाद लेने के बाद वहां पहुंचे जहां सैकड़ो की संख्या में पुरुष और महिलाएं उपस्थित थी। इनको देखते ही सुनील राय जिंदाबाद सुनीता देवी जिंदाबाद पंचायत की जनता जिंदाबाद पैकस अध्यक्ष कैसा हो सुनील राय जैसा हो के खूब लगे नारें। खास कर समाज के नेतृत्व कर्ता के पास चार गुण होना अति आवश्यक है। पहला सामाजिक व्यवहार,दूसरा समाज के प्रति ईमानदार होना,तीसरा बौद्धिक क्षमतावान बुद्धिमान या आत्म समर्पण,चौथा विनम्र स्वभाव। ये चारों गुण सुनिल राय के रोम रोम में भरा पड़ा है। बेशक ये कुशल दूरदर्शी और कर्मठ नेतृत्व करने की क्षमता रखते हैं। साथ ही बड़ें सामाजिक परिवर्तन करने की इच्छा भी रखेंगें। उन्होंने यह भी बताया कि सरकारी मूल्यों पर किसानों का धान अधिप्राप्ति होगा। पूर्व में खडा़री पंचायत के पैक्स अध्यक्ष ऐसा थे जो विगत 10 सालों से किसानों को भारी तकलीफ झेलना पड़ रहा था। 10 वर्षों में धान क्रय होता था परंतु सीसी का भुगतान किसी भी किसान को ससमय नहीं किया जाता था। ना ही समय से खाद बीज मुहैया कराया जाता था। किसानों का दुख हरने के लिए मैं चुनाव मैदान में उतरा हूं।

सरकारी दर पर धान की अधिप्राप्ति होगी और पैसा भी मिलेगा किसी का नाम नहीं कटेगा बल्कि कटा हुआ नाम सब जुडेगा। उन्होंने बताया कि भूमिहीन के घर से 10-10 सदस्य खेतिहर से एक भी नहीं कि शिकायत मुझे मिला। तब मैं चुनाव मैदान में उतर गया। किसानो की सहमति व अनुमति के बगैर हमारी कोई भी कार्य करने की क्षमता कहां ? किसानो की सुख दु:ख में हमेशा शामिल रहता हूं। मेरे पंचायत की जनता मेरे भाग्य और तकदीर का मालिक हैं। इन्होंने कहा कि विकास की गंगा बहाएंगे आपके लिए,हर घड़ी हर पल तैयार रहेंगे आपके लिए। सोच समझ लो बहक न जाना यारों, हर तूफान से टकराएंगे आपके लिए।

Related Articles

Back to top button