आक्रोशित राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के द्वारा कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका आक्रोशित राजद कार्यकर्ताओं ने मोदी साह के खिलाफ की की नारेबाजी
आक्रोशित राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के द्वारा कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका
आक्रोशित राजद कार्यकर्ताओं ने मोदी साह के खिलाफ की की नारेबाजी

जे टी न्यूज, मधुबनी : भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के खिलाप गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा आपत्तिजनक टिपण्णी करने के विरोध में राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के द्वारा नाहस खंगरेठा चौक पर राजद कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री का पुतला फूंका एवं खिलाफ में नारेवाजी भी किया।राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला सचिव एवं प्रवक्ता विजय चंद्र घोष ने कहा कि गृहमंत्री ने संसद में बाबा साहब के खिलाफ अपमानजनक टिपण्णी कर देश के करोड़ों बहुजनों का अपमान ही नहीं किया बल्कि देश के ग्रंथ संविधान का गला घोटा है ।उन्होंने कहा कि उनके द्वारा ओछी एवं घिनौना टिपण्णी किया जाना गृहमंत्री के मानसिक दिवालियापन का परिचायक है । इस।अवसर पर राजद पंचायत प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार यादव ,राधे कृष्ण यादव ,संतु साह , रास बिहारी दास ,शामोधी राम ,राम विलास राम एवं शिवत यादव समेत कई नेता मौजूद थे ।



