भारत का संविधान पूरे विश्व में सबसे बड़ा लिखित संविधान

भारत का संविधान पूरे विश्व में सबसे बड़ा लिखित संविधान

 

जे टी न्यूज, मधुबनी : विवेकानंद मिशन विद्यापीठ जूनियर में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाते हुए विभिन्न कार्यक्रम नृत्य, समूह गान एवं कविता का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के कक्षा नर्सरी से पांचवीं तक के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्कूल के निर्देशक श्री श्रवण पूर्वे जी,

 

श्रीमती सुब्बी पूर्वे और कॉर्डिनेटर श्री अमरजीत सिंघानिया और प्राचार्या श्रीमती प्रतिमा कुमारी ने स्कूल के प्रांगण में झंडा फहराया।

 

इस अवसर पर निर्देशक ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए बताया कि आज हर नागरिक को भारत की गौरव-गाथा पर गर्व का अनुभव होता है। आजादी के बाद हम भारतवासियों ने बेशुमार उपलब्धियां हासिल की हैं,

 

आज इन्हीं उपलब्धियों का जश्न और उत्सव मनाने का दिन है। इस मौके पर स्कूल के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button