पत्रकार लंबोदर झा को मातृशोक
पत्रकार लंबोदर झा को मातृशोक
जेटीन्यूज/मधुबनी
l
वरिष्ठ पत्रकार लंबोदर झा की माता शीला देवी (75) का निधन शनिवार को मधुबनी मेडिकल कॉलेज मधुबनी में इलाज के दौरान हो गया। वह एक धर्म परायण महिला थी। शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसे मधुबनी मेडिकल कॉलेज मधुबनी में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। वह तीन पुत्र समेत भरापूरा परिवार छोड़कर स्वर्ग सिधार गई। उनका अंतिम संस्कार श्री झा के पैतृक गांव नरूआर में किया गया। मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र लंबोदर झा ने दी। उनके निधन से आसपास के गावों में मातम पसर गया है। लोगों ने उनके निधन पर शोक संवेदना प्रकट की है। लोगों ने विपदा की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार से धैर्य बनाए रखने का आग्रह किया है। लोगों ने मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। शोक संवेदना प्रकट करने वालों में वरिष्ठ पत्रकार प्रो. अरुण कुमार, अमरनाथ आनंद, डाॅ. इन्द्र मोहन झा, प्रो. हरिश्चंद्र यादव, रमन कुमार झा, त्रिलोचन झा, अशोक ठाकुर, विष्णुदेव यादव, सोनू झा, श्यामानंद मिश्र, समाजसेवी विष्णुदेव भंडारी, शीतलांबर झा, रजा अली, उपेंद्र सहनी समेत सैकड़ों लोग शामिल हैं।


