बढ़ते ठंड के मद्देनज़र डीएम ने किया कंबल का वितरण 

बढ़ते ठंड के मद्देनज़र डीएम ने किया कंबल का वितरण 

 

जे टी न्यूज़,मधुबनी(राजू प्रसाद): कड़ाके की ठंढ को देखते हुए जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने रेड क्रॉस मधुबनी में पहुँचकर जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया।

गौरतलब हो की जिलाधिकारी के निर्देश कर आलोक में इस कड़ाके की ठंड में अभी तक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में जरूरतमंदों के बीच 4684 कंबल का वितरण किया जा चुका है।आपदा प्रबंधन मधुबनी के द्वारा भी सभी प्रमुख स्थानो पर अलाव की भी व्यवस्था की गई है।

जिला प्रशासन द्वारा शीतलहर से बचाव को लेकर एडवाइजरी भी जारी किया गया है। जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने लोगो से अपील करते हुए कहा है कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का अवश्य पालन करें साथ ही अपने बच्चों एवं बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखें।

Related Articles

Back to top button