बेलसंडी तारा में नदी किनारे एक तैरता लाश हुआ बरामद

बेलसंडी तारा में नदी किनारे एक तैरता लाश हुआ बरामद

जे टी न्यूज, विभूतिपुर(विनय कुमार राय): आज बेलसंडी तारा में नदी से सड़ी गली लाश मिली।युवक की पहचान पटपारा के राजेंद्र महतो का 22 वर्षीय पुत्र रमेश कुमार के रूप में की गई। सैकड़ों की संख्या में जुटी भीड़ के बीच परिजन भी पहुंच कर शव की शिनाख्त की। सूचना पर संबंधित थाना पुलिस टीम भी पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए अत्यंतशव परीक्षण हेतु सदर हॉस्पिटल समस्तीपुर भेज दिया। परिजन ने जानकारी दी की दिनांक 21 दिसंबर को थाना में अपने बेटे रमेश की गुमशुदगी की रपट थाने में दी थी। मृतक के पिता और अन्य परिजन ने तो ये भी बताया कि दीपक नामक उसका दोस्त उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने ससुराल घुमाने ले गया था फिर लाश के रूप में ही मिला।उसके दोस्त दीपक पर ही हत्या का संदेह परिजन द्वारा किया जा रहा है। फिलहाल ये अनसुलझी हत्या कांड पुलिसिया अनुसंधान का विषय है।

 

Related Articles

Back to top button