राजद का सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित
राजद का सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित
राष्ट्रीय जनता दल का सदस्य एवं कार्यकर्ता पार्टी का मजबूत रीढ़ =कुमर राय,
जेटी न्यूज मधुबनी।विष्णुदेव सिंह यादव।

राष्ट्रीय जनता दल (मधुबनी) के द्वारा एक दिवसीय धरना जिलाध्यक्ष रामाशीष यादव(पूर्वविधायक)के अध्यक्षता एवं अनिल लोहिया प्रधान महासचिव के संचालन तथा जिला प्रभारी कुमर राय के गरिमामयी उपस्थिति में समाहरणालय के समक्ष दिया गया।
धरना को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश की मौजूदा केंद्र सरकार और बिहार की राज्य सरकार अपनी संविधान विरोधी सोच और मानसिकता पर जिस प्रकार का काम कर रही है उससे लग रहा है कि सरकार धूर्ततापूर्ण से काम कर रही है। सरकार आरक्षण कोटे को समाप्त कर रही है और नौकरियों में दलित बहुजनों एवं अतिपिछड़ों का आरक्षण समाप्त करना चाह रही है।राष्ट्रीय जनता दल पूर्व की भांति इन वर्गो की लड़ाई लड़ता रहेगा और मुक्कमल अंजाम तक ले जाएगा।
जब बिहार में तेजस्वी जी उपमुख्यमंत्री थे तो वादे के अनुरुप उनके पहल पर जातिगत सर्वेक्षण में जातियों की समाजिक आर्थिक स्थिति को देखते हुए आरक्षण की सीमा बढ़ाकर 65 प्रतिशत किया गया।उच्च न्यायालय में जब यह मामला चल रहा था तो राज्य सरकार ने इसे गम्भीरतापूर्वक नहीं लिया और इसकी लड़ाई को ठीक ढ़ंग से नहीं लड़ा।जिसके कारण उच्च न्यायालय ने इस पर रोक लगा दी तो राष्ट्रीय जनता दल ने सर्वोच्च न्यायालय में पेटीशन दायर किया।वंचित लोगों की हक हकूक की लड़ाई के लिए राजद का एक एक कार्यकर्ता संघर्ष के लिए संकल्पित है।आरएसएस और भाजपा मध्यकालीन व्यवस्था लागू कर धर्म के आधार पर वर्गीकरण कर दलित बहुजन और आदिवासियों को निचले पायदान पर लाकर रखना सरकार का उदेश्य बन गया है।
राजद का मानना है कि यह देश सभी का है।वस्त्र, भोजन और धर्म का फर्क हो सकता है और हम हमेशा से एक थे और एक रहेंगे।यही हमारी अनेकता में एकता की पहचान है।
धरना कार्यक्रम में श्रीनारायण महतो प्रदेश महासचिव, ललिता देवी,सुरेन्द्र कुमार चौधरी,उमेश राम,राजकुमार यादव,इन्द्रजीत राय,चलित्र सदा,प्रदीप प्रभाकर,हरिमोहन मंडल,अजीतनाथ यादव मोहम्मद गुलजार,संजय कुमार यादव, संजय कुमार यादव, रेखा पासवान,प्रोफेसर शंभू नाथ यादव,रविरंजन कुमार राजा,अमित यादव,बुद्ध प्रकाश,राजेन्द्र यादव इत्यादि लोग शामिल थे



