कोंग्रेस में मनाया पार्टी का 139वाँ स्थापना दिवस

कोंग्रेस में मनाया पार्टी का 139वाँ स्थापना दिवस

 

जे टी न्यूज,खजौली: प्रखंड़ कांग्रेस कार्यालय परिसर में गुरुवार को पार्टी की 139 वाँ स्थापना दिवस प्रखंड़ कांग्रेस अध्यक्ष उपेंद्र यादव के अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर प्रखंड़ कांग्रेस अध्यक्ष ने झंडा फहराकर राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की सलामी दी। उन्होंनेने कहा कि कांग्रेस पार्टी भारत की एक प्रमुख पार्टी है।

उन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की स्थापना देश आजादी के पूर्व 1885 ई. में मुम्बई स्थित गोकुल दास संस्कृत महाविद्यालय में स्थापक कांग्रेस पार्टी के महासचिव जनरल सेक्रेटरी एएम. हम्मू थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बिट्रिश सरकार को भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेकर अंग्रेजी हुकूमत को भगाने का काम किया। वही कांग्रेस के वरीय नेता विशेश्वर झा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का भारत निर्माण में अहम योगदान है, यह इतिहास के पन्ने में दर्ज है।इसे कभी भी भुलाया नही जा सकता है।

सुशील झा ने कहा कि देश की आजादी में कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी जी ने एक बहुत बड़ा संगठन तैयार कर अंग्रेजों को देश से निकाल कर भारत का नया जीवन दान देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज भी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी द्वारा संशोधित प्रस्ताव पर ही कार्य कर रही है। मौके पर आलोक कुमार मिश्र, पूर्व मुखिया मो.छेदी, नरेश यादव सहित दर्जनों कांग्रेसी नेता शामिल थे।

Related Articles

Back to top button