रक्तवीर रोहित कुमार उत्कृष्ट रक्तदाता सम्मान से सम्मानित
रक्तवीर रोहित कुमार उत्कृष्ट रक्तदाता सम्मान से सम्मानित

बिहारशरीफ: विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर नियमित रूप से रक्तदान करने वाले रक्तवीरो को सदर अस्पताल बिहारशरीफ द्वारा उत्कृष्ट रक्तदाता सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नियमित रूप से रक्तदान करने वाले चोरसुआ ग्राम निवासी रोहित कुमार को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सिविल सर्जन ने रक्तवीरो व उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान में जो रक्त लिया जाता है शरीर उसकी भरपाई एक सप्ताह में कर लेती है। रक्त का जीवनकाल 120 दिनों का होता है इसके बाद वह स्वतः नष्ट हो जाता है, इसलिए सभी लोग रक्तदान करते रहिए।

रक्तवीर रोहित कुमार ने बताया कि मैं नियमित रूप से रक्तदान करता हूं। रक्तदान से शरीर को किसी प्रकार से कमजोरी नहीं होता है बल्कि रक्तदान करने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और शरीर स्वस्थ्य रहता है। रक्तदान करने से न केवल किसी की जान बचती है बल्कि समाज और रक्त लेने वाले परिवार भी सम्मान देते हैं। उन्होंने सभी स्वस्थ्य लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की ताकि रक्त की कमी से किसी की जान न जाए।


