पचास लाख की राशि से तैयार कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लासेज, स्वच्छ पेयजल एवं आधुनिक मेस उपकरण का जिलाधिकारी ने किया अनावरण
पचास लाख की राशि से तैयार कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लासेज, स्वच्छ पेयजल एवं आधुनिक मेस उपकरण का जिलाधिकारी ने किया अनावर

जे टी न्यूज, मधुबनी(विष्णुदेव सिंह यादव):
समाजिक उत्तरदायित्व के अन्तर्गत इंडियन ऑयल कॉपरेशन लिमिटेड के उप महाप्रबंधक सुनील कुमार दत्ता के द्वारा तकरीबन 50 लाख की लागत से भेंट किए गए कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लासेज, स्वच्छ पेयजल एवं आधुनिक मेस उपकरण सहित अन्य सुविधाओं की व्यवस्थाओं का अनावरण जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा की अध्यक्षता सहित नवोदय विद्यालय समिति के सहायक आयुक्त व पूर्ववर्ती छात्र सह लखनऊ के संयुक्त पुलिस आयुक्त बब्लू कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई। यह जानकारी विद्यालय के ई सी पी कृष्णकांत ने विज्ञप्ति जारी कर दी। जिलाधिकारी श्री वर्मा ने छात्र छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि असफलताओं से निराश नहीं होनी चाहिए , क्योंकि असफलताओं की सिद्धि चढ़कर की सफलताओं के क़रीब पहुंचा जा सकता हैं।

आई पी एस बब्लू कुमार ने कहा कि नवोदयन होना ही अपने आप में गौरव की बात हैं, नवोदयन के प्रतिभा को चहुमुखी करने में हर संभव प्रयास करने को प्रतिबद्ध हैं। इस दौरान जिलाधिकारी एवं आगत अतिथियों ने छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए सृजनात्मक लेखन एवं चित्र प्रदर्शनी को भी बारिकी से देख विद्यालय प्रबंधन की सराहना किया। प्राचार्य सतीष चंद्र झा ने कहा कि निश्चित तौर पर पूर्व के तरह ही इस विद्यालय के गौरवमयी इतिहास को बरकरार रखना मेरी प्राथमिकता रहेगी। इस अवसर पर मंच का संचालन एम के पांडेय एवं धन्यवाद ज्ञापन वरीय शिक्षक मो फैयाज अहमद ने किया। वहीं एस के पांडेय, सुशील कुमार, बी नारायण, डॉ कृतार्थ शंकर पाठक, मनीष चौधरी, अनिल कुमार एवं कृष्णकांत मौजूद थे।


