देश ने खो दिया आर्थिक संकट काल का संकट मोचन लाल पूरा देश शोकमग्न

देश ने खो दिया आर्थिक संकट काल का संकट मोचन लाल पूरा देश शोकमग्न


जे टी न्यूज, मधुबनी: बिहार प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव वरिष्ट नेता कृष्ण कांत झा गुड्डू ने पूर्व प्रधानमन्त्री महान अर्थशास्त्री डा मनमोहन सिंह के निधन पर गेहरी सम्बेदना व्यक्त करते हुये कहा की ये भारत माँ का शोभाग्य था जो उन्होंने ऐसे भारत पुत्र का पोषण किया जिसने देश को आर्थिक संकट काल में संकट मोचन की भूमिका अदा की लेकिन तत्कालीन सरकार के षड्यंत्र न्यूज चैनलों के फर्जी आख्यानों और अन्ना हजारे की फर्जी क्रांति से हम इतने अंधे हो गए कि हम पूरी तरह से भूल गए कि मनमोहन सिंह ने देश के लिये क्या किया । उनके उल्लेखनीय योगदान वित्तमंत्रित्व काल ,उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण की स्थापना करके भारत को 1991 के आर्थिक संकट से बचाना।
विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) 2005, जिसने आईटी कंपनियों के विकास को गति दी। सूचना का अधिकार अधिनियम 2005, जिसने सरकारी संस्थानों में पारदर्शिता को बढ़ावा दिया। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) 2005, जो गरीबों को आजीविका, भरण-पोषण और रोजगार प्रदान करता है। भारत-अमेरिका परमाणु समझौते 2008 पर हस्ताक्षर, जिसने भारत को सबसे मजबूत परमाणु देश में से एक बना दिया। आपने 2012 में भारत से पोलियो-महामारी को समाप्त किया। 2006-2007 में भारत ने 10.08% की उच्चतम सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि हासिल की। फिर से भारत को बदनाम 2008 विश्व आर्थिक अपस्फीति से बचाया। शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 जिसका उद्देश्य सभी को निःशुल्क और अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा प्रदान करना है। आपने 27 करोड़ भारतीयों को गरीबी से बाहर निकाला।
भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था तक पहुंचाया। यह तो ये उनके द्वारा हम भारतीयों के लिए की गई उपलब्धियों के कुछ आंकड़े हैं। श्री झा ने कहा बदले में हमने आपको वोट दिया और सबसे भ्रष्ट पार्टी को दो बार वोट दियाl

और अब हमें एहसास हुआ कि हमारा भारत बड़े सांप्रदायिक और आर्थिक संकट से पीड़ित है। हमारा मीडिया बिक गया है, हमारे लोकतंत्र के स्तंभ अस्थिर हो गए हैं। हम आम लोगों के लिए कोई अधिकार नहीं बचा में उन षड्यंत्र कारियों से माँग करता हूँ के उनके निधन पर फूल चढ़ाते समय आप अपने किये कर्मों की माफ़ी अवश्य माँगे ।एक बार फिर क्षमा करें आदरणीय महोदय! ⁠में इस महान योद्धा को अपनी ⁠भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।- ⁠ईस्वर से कामना करता हूँ उनकी पुण्यआत्मा को अपने श्रीचरण में स्थान प्रदान करें । श्रद्धांजलि देने वालों में अनिल कुमार झा ,रंजन झा ,प्रशांत झा ,अंकित झा ,विभाकर झा ,संजय झा ,मुकेश झा ,शशीधर झा ,राजेंद्र यादव, सुनील कुमार झा ,अजय कुमार झा ,कन्हैया झा राजेश ठाकुर , इनायत ख़ान ,चत्रधार झा ,शैवाल कांत सिंह प्रो इस्तियाक़ अहमद ,नवनीत झा ,दीपू मिश्रा ,मोहन झा रितेश कुमार आदि सेंकडो लोंगो ने श्रद्धांजलि अर्पित की ।

Related Articles

Back to top button