थाना परिसर में पंच सरपंच के बैठक में नोटिस तामिला करने का लिया निर्णय 

जे टी न्यूज, अलौली: बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार के निर्देश पर विशेष अभियान के तहत अलौली थाना परिसर में प्रखंड के सम्मानित पंच सरपंच के साथ बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने किया।

बैठक में ग्राम कचहरी के सफल संचालन एवं त्वरित कार्रवाई करने तथा ग्राम कचहरी के फैसले को धरातल पर लागू करने में थाना की भूमिका एवं थाना व सरपंच के आपसी सहयोग समन्वय तथा नोटिस तामिला हेतु चौकीदार उपलब्ध कराने पर गंभीर चर्चा किया गया।

थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने कहा कि समाज में आपसी प्रेम भाईचारा शांति सद्भाव समाजिक सौहार्द एवम विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना एवं ग्राम कचहरी का आपसी सहयोग समन्वय अत्यंत आवश्यक है।

बैठक में सरपंच सह प्रखंड अध्यक्ष सरवन कुमार, प्रमोद यादव सुनील यादव रंजीत केसरी आधी ने ग्राम कचहरी संचालन में एवं नोटिस तामिला तथा फैसले को धरातल पर लागू करने में हो रही समस्या को रेखांकित किया।

इधर, पंच सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि संघ का पटना में हुई बैठक के आलोक में पुलिस महानिदेशक से प्रतिनिधिमंडल मिलकर समस्या को रखने के पश्चात त्वरित कार्रवाई करते हुए जिले के प्रशासन को आवश्यक निर्देश देने हेतु तथा प्रथम त्वरित बैठक का आयोजन करने हेतु अलौली थाना प्रशासन एवं जिला प्रशासन को बधाई एवं साधुवाद दिया।

श्री यादव ने ग्राम कचहरी के फैसले को धरातल पर लागू करने, नोटिस तामिला हेतु चौकीदार उपलब्ध कराने तथा नियमित मासिक बैठक थाना एवं प्रखंड स्तर पर करने का मांग किया है।

वही प्रखंड के सरपंच गण सरवन कुमार प्रमोद यादव, रंजीत पासवान, शंकर सदा, रंजीत केसरी सुनील यादव आदि ने सफल बैठक की सराहना करते हुए हर्ष व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button