चूल्हे की राख से तीन घर जले, सात बकरियां झुलसी
चूल्हे की राख से तीन घर जले,
सात बकरियां झुलसी

जे टी न्यूज़ बिस्फी (रंधीर यादव ) खैरी बांका उत्तर पंचायत के छोटी मढिया गांव में आग से तीन घर जल गये। अकबरी खातून,हजारा खातून,कसीरा खातून के घर में चूल्हा से निकली चिंगारी से आग लग गयी।आग से लाखों रूपये की संपत्ति नुकसान होने की बात परिजनों ने बतायी है । आग से सबसे ज्यादा नुकसान अकबरी खातून के होने की जानकारी मिली है उसकी सात बकरियां आग से झुलस गयी। घर में रखा अनाज,कपड़ा,फर्नीचर समेत सारा सामान जल कर नष्ट हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। नूरचक पंचायत मुखिया प्रतिनिधि मो नियाज ने बताया कि आग लगने की सूचना सीओ बिस्फी तथा बिस्फी थाना को दे दी गयी है।आग लगने का कारण चूल्हे की राख से निकली चिंगारी बतायी जा रही है l
