अभिनंदन समारोह-सह-मकर संक्रांति पर्व मनाया गया

अभिनंदन समारोह-सह-मकर संक्रांति पर्व मनाया गया

जे टी न्यूज़, जयनगर :
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के मधुबनी जिला इकाई द्वारा संगठन के नए प्रदेश अध्यक्ष प्रो. जगदीश प्रसाद यादव का अभिनंदन किया गया। अभिनंदन समारोह का आयोजन जयनगर के इन्टर महिला कॉलेज के सभागार में हुआ जहाँ माला पहनाकर जिला अध्यक्ष नारायण यादव ने प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी। सभी सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए 2025 में राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का प्रस्ताव रखा। संगठन के रजत जयंती वर्ष पर राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों को बुलाने पर सहमति बनी। जिला कोषाध्यक्ष संजय कुमार पंडित ने पिछले वर्ष 2024 में आयोजित कार्यक्रमों का लेखा-जोखा रखते हुए आगामी योजनाओं का प्रस्ताव रखा। जिला महासचिव मनीष सिंह यादव ने बैठक में हुए निर्णयों पर सहमति जताई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्रो. जगदीश प्रसाद यादव और संचालन सुरेश कुमार गुप्ता ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साहित्यकार नारायण यादव ने पत्रकारों पर हो रहे हमले और चौथे स्तम्भ की सुरक्षा पर बल दिये। सचिन कुमार कसेरा ने गीत के अंदाज में पत्रकारों की स्थिति को बताया। राहुल शर्मा ने संगठन की आवश्यकता पर बल दिये। पिंकी झा ने दुष्ट प्रवृत्ति के तत्वों की आलोचना की। गोविंद जोशी ने नकारात्मक लोगों के हतोत्साहन से दूर रहने की सलाह दी। प्रदेश अध्यक्ष प्रो. जगदीश प्रसाद यादव ने संगठन को बिहार के हर जिले में विस्तार और पत्रकारों को आपसी सहयोग का सुझाव दिये। सुभाष सिंह यादव ने सकारात्मक सहयोग और कृतज्ञ होने की बात कही। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय द्वारा दिये गये सुझावों और दिशा-निर्देशों पर अमल करते हुए रजत जयंती वर्ष में संगठन की गतिविधियों को बढ़ाने पर सहमति बनी। मधुबनी जिला इकाई के पत्रकारों का दल कुम्भ मेला में आयोजित राष्ट्रीय सम्मान समारोह में भाग लेने जायेंगे। वहीं सभी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।
बैठक के अंत में मकर संक्रांति उत्सव के रूप में तिल से बनी सामग्री का सेवन करते हुए सभी ने नववर्ष की शुभकामनाएं साझा की। इसमें प्रो. जगदीश प्रसाद यादव, नारायण यादव, सुरेश कुमार गुप्ता, प्रशांत कुमार गुप्ता, पुष्कर झा, राहुल शर्मा, गोविंद जोशी, पिंकी झा, संजय तिवारी, सचिन कुमार कसेरा, गौतम कुमार तिवारी, सुभाष सिंह यादव, गौतम कुमार राम, नरेश कुमार ठाकुर शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button