चेतना 3.0 जागरूकता कार्यक्रम कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में हुआ आयोजित

चेतना 3.0 जागरूकता कार्यक्रम कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में हुआ आयोजित

जे टी न्यूज़, खगड़िया : जिला अंतर्गत नई चेतना 3.0 जागरूकता कार्यक्रम अलौली परियोजना के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी किशोरियों के बीच बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ लोगो युक्त थैला एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ लोगो युक्त टी-शर्ट वितरण किया गया l इस कार्यक्रम में बाल विवाह,लैंगिक भेदभाव, लिंग आधारित हिंसा, PCPNDT Act, महिलाओं के सुरक्षा के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से जिलांतर्गत बाल लिंगानुपात बढ़ाने के प्रयासो पर चर्चा किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला मिशन समन्वयक, लैंगिक विशेषज्ञ, केंद्र प्रशासक, वित्तीय विशेषज्ञ, जिला समन्वयक, बचपन बचाओ एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button