मोटरसाइकिल सवार उचक्के ने महिला से एक लाख रुपया छीनकर फरार

मोटरसाइकिल सवार उचक्के ने महिला से एक लाख रुपया छीनकर फरार

जे टी न्यूज़, जयनगर :                                                                    जयनगर बैंक से 1 लाख रुपया लेकर घर जा रही महिला का बैग दिनदहाड़े छीनकर अपराधी फरार हो गए। घटना सोमवार के दोपहर की है जब बाबा पोखर निवासी रानी कुमारी पंजाब नेशनल बैंक से 1 लाख निकाल कर अपने में बैग में रखकर घर जाने के क्रम मे मैन रोड में पीछे से आ रहे मोटरसाइकिल सवार अपराधी महिला का पर्स छीनकर फरार हो गए। जब तक महिला कुछ समझ पाती तब तक अपराधी बीच बाजार से कमला बैराज की ओर तेज गति से मोटरसाइकिल चलाकर फरार हो गए। इस घटना के बाद पीड़ित महिला ने पुलिस को सूचना दी की बैग में आधार कार्ड पैन कार्ड सहित कुछ जरूरी कागजात एवं कुछ निजी सामान भी था जो अपराधी लेकर भाग गए। घटना पर पुलिस ने आकर मामले की छानबीन कर रही थी।

Related Articles

Back to top button