जिला पदाधिकारी ने खरीफ विपणन मौसम वर्ष 2021-22 अन्तर्गत धान अधिप्राप्ति के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

जिला पदाधिकारी ने खरीफ विपणन मौसम वर्ष 2021-22 अन्तर्गत धान अधिप्राप्ति के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

जेटी न्यूज मधुबनी।

अमित कुमार जिला पदाधिकारी, मधुबनी की अध्यक्षता में खरीफ विपणन मौसम वर्ष 2021/22 अंतर्गत धान अधिप्राप्ति के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक संपन्न हुई।समाहरणालय मधुबनी के सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में जिले के किसानों से विभागीय दिशानिर्देश के अनुरूप धान खरीद के लिए व्यापक दिशानिर्देश जारी किए गए ।बताते चलें कि 10 नवंबर 2021 से जिले में धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया शुरू की जानी है। इस दौरान लगभग एक लाख पैंसठ हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित है। जिले में अत्वृष्टि को देखते हुए लक्ष्य समीक्षा का अनुरोध विभाग को भेजा गया है। बैठक के दौरान जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा जिलाधिकारी को जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 141 पैक्स एवं 3 व्यापार मंडलों का क्रय केंद्रों के रूप में चयन किया गया है। साथ ही 10603 किसानों ने अभी तक अपना ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। चूंकि ऑनलाइन पोर्टल अभी भी खुला है ऐसे में संख्या में वृद्धि की उम्मीद है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अधिप्राप्ति की सारी प्रक्रिया विभागीय दिशानिर्देशो के आलोक में पूरी की जानी है । सभी खरीद के उपरांत किसानों को उसकी रशीद देना भी सुनिश्चित की जाय।जिलाधिकारी ने बताया कि किसान अपनी उपज किसी भी केंद्र पर बेचने को स्वतंत्र हैं, ऐसे में किसी क्षेत्र के नगर निकाय में आ जाने के बावजूद किसानों को विक्री की समस्या नहीं आएगी।बैठक के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए जिसमें कहा गया कि पैक्स धान की खरीद की पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती जाय। किसानों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सूचना सार्वजनिक की जाय। जिले में धान अधिप्राप्ति का स्तर राज्य के स्तर से कम नहीं होना चाहिए। इतना ही नहीं धान अधिप्राप्ति के दौरान किसी भी स्तर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बैठक में श्री विशाल राज, उप विकास आयुक्त, मधुबनी, श्री अजय कुमार भारती, जिला सहकारिता पदाधिकारी, मधुबनी, श्रीमती वंदना कुमारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, मधुबनी, श्री अशोक कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी, मधुबनी, श्री शिव कुमार पंडित, जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, मधुबनी के साथ साथ जिले के सभी प्रखंडों के प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

दुसरे ओर जिले में शांतिपूर्ण हो छठ महापर्व-जिलाधिकारी

मधुबनी अमित कुमार जिला पदाधिकारी, मधुबनी द्वारा आगामी 10 एवं 11 नवंबर को मनाए जाने वाले छठ पूजा की प्रशासनिक तैयारियों के बारे में बिस्वान के माध्यम से सभी संबंधित अधिकारियों की समीक्षात्मक बैठक की अध्यक्षता की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि जिला स्तर से कुल 447 छठ घाटों को चिन्हित करते हुए दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी प्रतिनियुक्त अधिकारी अपने अपने प्रतिनियुक्ति स्थल की जांच कर लें। किसी भी स्थल पर छठ घाटों के पास बिजली के असुरक्षित तार लगे हुए खंभे हों तो ससमय हटवा दें। घाटों पर पानी की गहराई के अनुरूप घेराबंदी करवाना सुनिश्चित किया जाए।जिला प्रशासन, मधुबनी जिले में छठ पर्व के शांतिपूर्ण एवं सुखद आयोजन के लिए प्रतिबद्ध है। जनहित को देखते हुए हमे पूरी तैयारी रखनी है। इसके लिए चिकित्सा दल एवं गोताखोरों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।जिलाधिकारी ने कहा कि अत्यधिक उल्लास में कुछ लोग गैरजिम्मेवारी से काम लेते हैं और गहरे पानी में असुरक्षित तरीके से चले जाते हैं। हमें इस स्थिति से बचना चाहिए। अत्यधिक भीड़ भाड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल की तैनाती हो और अनियंत्रित पटाखों के इस्तेमाल को रोका जाय। यह पर्व सबसे महान पर्वों में से एक है जिसमें इको फ्रेंडली तरीके से मानने का विधान है। सभी घाटों पर माइकिंग की पूरी व्यवस्था हो और निजी नावों अथवा डोंगियो के परिचालन पर रोक लगाई जाए।जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि जिले में छठ पर्व के दिन सूर्यास्त का समय सांयकाल 04.58 और सूर्योदय का समय प्रातः 06.02 मिनट निर्धारित है। उन्होंने अपने संबोधन में समस्त जिले वासियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं और सभी नागरिकों से इसे खुशी और उल्लासपूर्ण माहौल में बनाने की अपील की। उन्होंने सभी से प्रशासन को सहयोग प्रदान करने की भी अपील की है। ऑनलाइन संचालित इस बैठक में श्री सत्यप्रकाश, पुलिस अधीक्षक, मधुबनी, श्री अवधेश राम, अपर समाहर्ता, मधुबनी, श्री विशाल राज, उप विकास आयुक्त, मधुबनी, श्री अमेत विक्रम बैनामी, जिला आपदा पदाधिकारी, मधुबनी, श्रीमती वंदना कुमारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, मधुबनी, सुश्री आरती कुमारी, वरीय उप समाहर्ता, मधुबनी के साथ साथ जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी थानाध्यक्ष शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button