खगड़िया नगर सुरक्षा बांध बाईपास रोड का जदयू नेताओं ने क्या निरीक्षण
खगड़िया नगर सुरक्षा बांध बाईपास रोड का जदयू नेताओं ने क्या निरीक्षण

जे टी न्यूज़, खगड़िया(गीता कुमार) : नगर सुरक्षा तटबंध बायपास रोड जो गांधी पार्क बलुआही से बखरी बस स्टैंड तक पथ का निर्माण होना है। उस पथ का निरीक्षण करने 16 जनवरी को प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आ रहे हैं। इसी की तैयारी को लेकर चल रहे साफ सफाई व इत्यादि तैयारी को लेकर सोमवार को जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल, जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जदयू के जिला उपाध्यक्ष उमेश सिंह पटेल, जदयू के जिला महासचिव राजीव रंजन, जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाहव उद्दीन एवं जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष चन्देश्वरी राम एवं राजवर्धन कुशवाहा आदि नेताओं ने उक्त बांध का निरीक्षण कियाl

मौके पर जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कहा कि खगड़िया नगर सुरक्षा तटबंध बाईपास सड़क निर्माण की मांग खगड़िया वासियों का वर्षों से रहा है, जो अब पूरा होते देख खगड़िया शहर वासियों में हर्ष का माहौल है। चुकी सड़क के निर्माण हो जाने से जो आए दिन लगातार खगड़िया शहर में जाम की समस्याएं से आमजन परेशान एवं हलकान रहते हैं, वह दिन देखने को नहीं मिलेगा। जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी और यातायात का सुविधा बहाल होगा।


