भारत जोड़ो यात्रा को लेकर खगड़िया में कांग्रेस कमेटी की बैठक

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर खगड़िया में कांग्रेस कमेटी की बैठक
जे टी न्यूज

खगड़िया: बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा आयोजित भारत जोड़ो यात्रा को लेकर खगड़िया जिला कांग्रेस कमिटी की एक बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय खगड़िया में हुई। काफी संख्या उपस्थित कांग्रेसजनों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान ने कहा कि आगामी 10 जनवरी 2023 को भारत जोड़ो यात्रा खगड़िया जिला सीमा के भरतखंड के कोरचक्का बांध रोड के समीप प्रवेश करेगी जिनके स्वागत एवं कार्यक्रम की सफलता हेतु एक विशेष कमिटी का गठन किया गया है, साथ ही भारत जोड़ो पदयात्रियों के लिए खान – पान एवं ठहराव में रात्रि विश्राम के लिए जगह – जगह निगरानी के लिए ठहराव स्थल पर 2-2 प्रभारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो पदयात्रियों की जरुरतों की चीज को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि 10 जनवरी 2023 को पदयात्रियों के स्वागत के बाद बीच में अवकाश रहेगा पुनः अगली तिथि 16 जनवरी 2023 से भरतखण्ड कोरचक्का बांध रोड से भारत जोड़ो यात्रा पुनः प्रारम्भ की जायेगी। उन्होंने कहा कि ज्ञात हो कि पिछले 05 जनवरी 2023 से भारत जोड़ो यात्रा बांका जिले के मंदार पर्वत से चल चुकी है, जिसमें बिहार स्तरीय नेताओं में सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक एवं प्रदेश पदाधिकारियों के अलावे बिहार के सभी जिलों से प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। उन्होंने उपस्थित कांग्रेसजनों से भारत जोड़ो यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में जुटने की अपील करते हुए कहा कि इस यात्रा से बिहार कांग्रेस में संजीवनी का काम करेगा और लोगों में एक संदेश देना है कि नफरत को दुर कर प्यार की दुकान खोलने का काम करना है।

यह यात्रा नफरत छोड़ों, भारत जोड़ो का काम करना है। उक्त मौके पर जिला उपाध्यक्ष कुंदन कुमार सिन्हा,कुमोद कुमार सिंह, बुद्धदेव प्रसाद यादव,खतिबुर रहमान, प्रो आनंद कुमार, बबीता कुमारी, जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार अधिवक्ता, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सन्नी कुमार, जिला महासचिव अर्जुन स्वर्णकार, कैलाश शर्मा, जिला सचिव राजीव उर्फ गुड्डू, खगड़िया प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रसेनजीत, शिक्षक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अरुण कुमार, कांग्रेस नेता राजीव कुमार रंजन, प्रवीण कुमार पंकज, फिरोज आलम, कुमार सत्य विजय, संतोष चन्द्रवंशी, प्रतिभा कुमारी, सुभाष रत्न,अजय लहेरी, रविन्द्र चौरसिया, मिथुन पासवान, दिवाकर प्रसाद भगत, प्रमोद राय, मुरारी सिंह, कैलाश महतों, कार्यालय मंत्री अवनी कुमार, वीर प्रकाश यादव, चंदन कुमार यादव, देवानंद ठाकुर आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button