हटाए गए आरोपी मुफस्सिल थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद नए थानाध्यक्ष बने अजीत प्रसाद सिंह
हटाए गए आरोपी मुफस्सिल थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद नए थानाध्यक्ष बने अजीत प्रसाद सिंह
जे टी न्यूज, समस्तीपुर: समस्तीपुर मुफस्सिल थानाध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर पिंकी प्रसाद को थानाध्यक्ष से हटाए गए उल्लेखनीय है कि थाना अध्यक्ष बनने के बाद से लगातार भूमाफिया और शराब माफिया के संरक्षण दिए जाने का समाचार लगातार वरीय अधिकारी को मिलता रहा है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र शराब , भूमाफिया और शातिर अपराधियों का अड्डा बना हुआ था। उल्लेखनीय है कि कोई ऐसा दिन नहीं जहां नाजायज रूप से बेकसूर लोगों को पकड़ कर लाना और हाजत में बाद कर वसूली का भी आरोप है। सूत्रों के मुताबिक पिंकी प्रसाद का पदस्थापन अभी तक जहां जहां हुआ है वहां अपराधियों के संरक्षण का भी आरोप लगता रहा है। पिंकी प्रसाद के खिलाफ सत्ता और विपक्ष के तमाम जन प्रतिनिधि इनके क्रियाकलापों की जांच कर उचित करवाई हेतु वरीय पदाधिकारी से शिकायत करते है। जहां भी पिंकी प्रसाद का पदस्थापन होता है उस क्षेत्र में अवैध धंधा का संचालन करने का आरोप है।
