मकर संक्रांति महोत्सव रोहतास में भारत स्काउट और गाइड रहा प्रथम स्थान

मकर संक्रांति महोत्सव रोहतास में भारत स्काउट और गाइड रहा प्रथम स्थान


जे टी न्यूज़, सासाराम (रोहतास) : जिला प्रशासन रोहतास के द्वारा मकर संक्रांति महोत्सव का आयोजन मल्टी परपस हॉल सासाराम में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त, सीनियर डिप्टी कलेक्टर, कला संस्कृति पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम में भारत स्काउट और गाइड रोहतास के कैडेट ने जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्री अरविन्द कुमार सिंह, संजीत कुमार के नेतृत्व ने लगभग 100 स्काउट गाइड ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम, पतंग बनाओ एवं पतंग उड़ाओ प्रतियोगिता, दही चूड़ा, मेहंदी, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भारत स्काउट और गाइड रोहतास के गाइड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलरी के छात्राओं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में गाइड कैप्टन दीप रानी राज प्रथम स्थान प्राप्त किया और रंगोली प्रतियोगिता में गाइड निशा कुमारी प्रथम स्थान रही। कार्यक्रम का मंच संचालन राष्ट्रपति अवार्डेड गाइड सुश्री उषा सिंह ने किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्काउट गाइड के तरफ से नेहा कुमारी, काजल कुमारी खुशी कुमारी मनीषा कुमारी लक्की कुमारी, मुस्कान कुमारी के बाद मुनिया रिया कुमारी, सोनाली कुमारी, सुगम कुमारी ने भाग लिया। रंगोली प्रतियोगिता में पिंशु तिवारी, रौशन आरा, मोहित कुमार सत्यम पटेल, विद्यासागर प्रियदर्शी ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button