मन के उदगार गणतंत्र के नाम जे टी न्यूज़
मन के उदगार गणतंत्र के नाम
जे टी न्यूज़
सर्वोच्च सुशासन देश में हो,
जन गण मन गीत सुरक्षित हो।
सबका मन शांत स्वास्थ्य उत्तम,
बिमारी की हार सुनिश्चित हो।।
ना एक दूजे से विलग कोई,
सोचों में विकार ना आ पाये।
जनहित, देशहित जो ना करे,
ऐसे दुश्मन को ना अपनाये।।
प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष कटु भावों को,
सब हृदयों से दूर सदा रखना।
सर्वोपरि राष्ट्र सुरक्षा हित,
स्वार्थों का त्याग सदा करना।।
मिल करके यतन करो सब ही,
जीवन- जंग जीत के रहना है।
बाहरी शक्तियां पराजित हों,
एकता को कायम रखना है।।
विधिबल, संबल और आत्मबल,
भारतीयों की मेहनत शान है।
रोजगार, सुरक्षा और शिक्षा,
भारत माता की ये मांग है।।
कुसुम कमल शर्मा, बडौत
( बागपत) यूपी.भारत



