गणतंत्र दिवस को लेकर एसडीएम व विभिन्न संगठनों के साथ हुयी बैठक
गणतंत्र दिवस को लेकर एसडीएम व विभिन्न संगठनों के साथ हुयी बैठक

जे टी न्यूज़, जयनगर :
अनुमंडल कार्यालय के सभागार में एसडीएम वीरेंद्र कुमार के अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस को लेकर बैठक हुयी। बैठक में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पूर्व की भाँती इस वर्ष भी धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में विभिन्न दलो के कार्यकर्ता सामाजिक कार्यकर्ता
सवंयसेवी संगठन के पदाधिकारियों,स्कूल के एच एम समेत अन्य लोग मौजूद थे। बैठक में साफ-सफाई रंग-रोगन सहित गणतंत्र दिवस व्यवस्थित तरीके से मनाने हेतु विचार विमर्श किया गया। तथा पुर्व की तरह झंडोत्तोलन कार्यक्रम की रूप रेखा तय किया गया। अनुमंडल कार्यालय स्थित मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। तथा पैरड व झांकिया को लेकर रणनीति तय किया गया। एसडीओ ने कहा कि गणतंत्र दिवस को लेकर सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालय,विद्यालय एवं विभिन्न संगठन नियमानुसार अनुसार झंडातोलन कर धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाएंगे। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी हिमानी कुमारी,मुख्य पार्षद कैलाश पासवान,उपमुख्य पार्षद माला देवी,गौशाला सचिव कंचन सिंह,भूषण सिंह,विमल मस्करा,उद्धव कुंवर,अनिरुद्ध ठाकुर,जयनारायण यादव,सुमन शर्मा,राजकुमार सिंह समेत विभिन्न राजनैतिक व समाजिक,व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी,स्कूलो के एचएम व प्रतिनिधि समेत अन्य संबधित लोग उपस्थित थे।


