व्यवस्था में दिखी अव्यवस्था
व्यवस्था में दिखी अव्यवस्था,
जेटी न्यूज।

समस्तीपुर। चाक चौबंद व्यवस्था के बीच अव्यवस्था भी दिखी। खास कर वीआईपी और वीवीआईपी पास धारकों को बैठने केलिए पर्याप्त जगह नहीं होने से थोड़ी देर अफरातफरी का माहौल बना, मगर मौके पर तैनात पदाधिकारियों ने लोगों को समझा कर हालात को संभाल लिया। जानकार बताते हैं कि वीआईपी और वीवी आईपी दीर्घा में व्यवस्था से अधिक पास बांटे जाने के कारण अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हुई। हद तो तब हुई जब वी आईपी दीर्घा में जगह नहीं रहने के कारण प्रेस दीर्घा में बैठे विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य को तैनात पदाधिकारियों ने जबरन हटाया। इसके लिए डीएसपी को भी पहल करनी पडी। इस हालात से दो-चार हुए प्राचार्य व्यवस्था से क्षुब्ध दिछशखे।सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वीआईपी दीर्घा में करीब 350 और वीवी आईपी दीर्घा में करीब 250 लोगों के बैठने की व्यवस्था थी। जबकि वी आईपी दीर्घा केलिए अनुमानत: 500 और वीवी आईपीदीर्घा केलिए 400 पास आवंटित किये गये थे। दोनो दीर्घा के पास धारक मीडिया कर्मियों केलिए निर्धारित क्षेत्र में बैठे या खड़े देखे गये
