राजू सहनी ने कर्पूरी जयंती पर किया कम्बल वितरण

कपकपाती ठंड मे हज़ारो गरीब गुरबा कम्बल पाकर काफी दिखे खुश

राजू सहनी ने कर्पूरी जयंती पर किया कम्बल वितरण

जे टी न्यूज,  – कपकपाती ठंड मे हज़ारो गरीब गुरबा कम्बल पाकर काफी दिखे खुश समस्तीपुर : ज़िलें के लोकप्रिय समाजसेवी गरीबों के मसीहा सौरव इंडस्ट्री के संस्थापक राजू सहनी ने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के 101वीं जयंती के अवसर पर हजारों लोगों के बीच कंबल वितरण किया।श्री साहनी जननायक कर्पूरी ठाकुर के प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद कर्पूरी स्थल,नगर निगम के रैन बसेरा,रेलवे स्टेशन और उजियारपुर प्रखंड के तीन पंचायतों मे शुक्रवार को हज़ारो गरीब एवं असहाय के बीच कंबल वितरण कर एक इतिहास रच दिया है,लोगों ने बताया कि नेता लोग सिर्फ चुनाव के समय चेहरा चमकाने के लिए क्षेत्र मे आकर लोकलुभावन झूठा आश्वासन देकर वोट लेकर चले जाते है उसके बाद क्षेत्र मे कभी नहीं आते है, कभी नेताओं ने ये भी सोचने कि जरुरत नहीं समझते कि जिनका वोट पाकर सांसद विधायक बने उनका हाल भी जाकर देखा जाये,

वहीं हमारे समाज का एक युवक राजू सहनी अपने क्षेत्र कि जनता के लिए कुछ अच्छा करने का मन मे विचार भी रखता है, बताया गया है राजू साहनी पिछले कई वर्षो से उजियारपुर प्रखंड के अलावा दूसरे स्थानों पर भी गरीबो के कल्याण को लेकर अपने निजी कोष से कई कल्याणकारी योजना चलाते रहते हैँ।बताया गया है कि इस वर्ष कड़ाके की ठंड को देखते हुए राजू साहनी ने अब तक करीब पचास हजार गरीब और असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण कर चुके हैं जिसकी लोग काफी प्रशंसा कर रहे है।

Related Articles

Back to top button