कर्पूरी ठाकुर का 101 वीं जयंती धूमधाम से मनाया गया

शोषित पीड़ित वंचित गरीब उपेक्षितों का आवाज थे जननायक कर्पूरी ठाकुर - उमेश ठाकुर

कर्पूरी ठाकुर का 101 वीं जयंती धूमधाम से मनाया गया

शोषित पीड़ित वंचित गरीब उपेक्षितों का आवाज थे जननायक कर्पूरी ठाकुर – उमेश ठाकुर

 

जे टी न्यूज, खगड़िया: सर्वांगीण विकास व आरक्षण का कर्पूरी मॉडल पूरे देश में लागू हो – श्रवण ठाकुर भारतीय नाई समाज खगड़िया द्वारा दिनेश ठाकुर, बिहार पुलिस के आवास मथुरापुर में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का 101 वीं जयन्ति समारोह मनाया गया ।
कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय नाई समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश ठाकुर, पूर्व मुखिया गुड्डू ठाकुर, देश बचाओ अभियान के अध्यक्ष किरणदेव यादव, महिला विकास सेवा संस्थान के राष्ट्रीय संरक्षिका मधुबाला देवी , जिला अध्यक्ष श्रवण ठाकुर , जिला कार्यकारी अध्यक्ष गुड्डू ठाकुर , जिला संगठन मंत्री रंजन ठाकुर, जिला सलाहकार नरेश ठाकुर,जिला उपाध्यक्ष राम जी ठाकुर ,जिला सचिव सह प्रांतीय मीडिया प्रभारी पांडव कुमार, युवा जिला अध्यक्ष राकेश कुमार, सदर प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार, वैश्य समाज के पिंटू लहेरी, शिक्षक श्रवण यादव, चमरू शर्मा, विनंदेश्री साह, हरिलाल ठाकुर, रामदेव ठाकुर, राजेश महतो, वार्ड पार्षद रंजीत सिंह, प्रभु साह, पूर्व उप सभापति प्रयासी पूनम देवी, पूर्व सरपंच चानो देवी, नीलम देवी आदि ने संयुक्त रूप से भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के तेलिय चित्र पर माला अर्पण व पुष्प अर्पित कर किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्रवण ठाकुर , संचालन जिला कार्यकारी अध्यक्ष गुड्डू ठाकुर व धन्यवाद ज्ञापन जिला सचिव पांडव कुमार ने किया।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश ठाकुर ने कहा ने कपूरी ठाकुर के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर का जन्म 24 जनवरी 1924 को समस्तीपुर के कपूरी ग्राम में हुआ था। वे दो बार मुख्यमंत्री, एक बार उप मुख्यमंत्री और दशकों विधायक और विरोधी दल का नेता भी रहे। एक बार समस्तीपुर का सांसद भी रहे लेकिन अपने लिए एक पक्का का मकान ना बना सके कोई ऐसा मुख्यमंत्री शायद ऐसा हो जो सादगीपूर्ण जीवन जिया हो। कर्पूरी ठाकुर सादगी पूर्ण जीवन एवं उच्च विचार के प्रतिमूर्ति थे। वे मुख्यमंत्री पद पर रहकर केवल जनता की भलाई के लिए कार्य किये। उन्होंने कहा कर्पूरी ठाकुर ने गरीबो के विकाश के लिए आरक्षण के सवाल पर महत्वपूर्ण कार्य किये। आज उनके आरक्षण फॉर्मूले को केंद्र स्तर पर लागु किया जाना चाहिए।

बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष सह देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सच्चे अर्थों में भारतरत्न, जननायक, झोपड़ी – गुदरी के लाल, सरल सादगी संघर्ष ईमानदारी का प्रतिमूर्ति, आरक्षण के अग्रदूत, समता मूलक समाज के संस्थापक, शोषित दलित पीड़ित वंचित उपेक्षित आम आवाम के प्रेरणास्रोत, मुख्यमंत्री थे।
उन्होंने कहा कि आरक्षण के कर्पूरी मॉडल पूरे देश में धरातल पर लागू करने की जरूरत है, इसके लिए संघर्ष तेज करने का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष श्रवण ठाकुर ने कहा देश के आर्थिक विकास मे अहम भूमिका निभाने वाले समाजवादी पूर्व मुख्यमंत्री जन नायक कर्पूरी ठाकुर ने पद पर रहकर केवल जनता के लिए कार्य किये। आज जितनी भी राजनीति पार्टी है उनकी पूजा करते है पर उनके विचार व कार्य को सम्मान नही करते। केवल जयंती व पुण्यतिथि पर याद कर लेते हैं। पर अभी तक उनके फॉर्मूले को केंद्र स्तर पर लागु नहीं किया गया।

रामजी ठाकुर, गुड्डू ठाकुर, रंजन ठाकुर ने कहा कर्पूरी जी सरस और सरल हृदय के राजनेता माने जाते थे। सामाजिक रूप से पिछड़ा किंतु सेवा भाव के महान लक्ष्य को चरितार्थ करती नाई जाति मे जन्म लेने वाले इस महानायक ने राजनीति को भी जन सेवा की भावना के साथ जिया। उनकी सेवा भावना के कारण ही उन्हे जननायक कहा जाता हैं। वे सदा गरीबो के हक के लिए लड़ते रहें।

प्रांतीय मिडिया प्रभारी पाण्डव कुमार ने कहा जन नायक कर्पूरी ठाकुर ने निःस्वार्थ भाव से केवल जनता के लिए कार्य किये। वे शोषित वंचितो की आवाज थे। आज सभी राजनीति दल केवल उनका नाम लेकर राजनीति लाभ ले रहे है। लेकिन उनके द्वारा किये गये कार्य को आगे नही बढ़ाया जा रहा । हमारी जाती काफी पिछड़ा हुआ अपने समाज के विकास के लिए एकता की आवश्यकता है एक जुट होकर अपने समाज के बच्चो का भविष्य उज्ज्वल कर सकते है ।साथ ही हम संगठन के माध्यम से नाई समाज के लिए कानूनी मदद व सरकार द्वारा सेवा मूल्य दर निर्धारित सहित प्रशिक्षण की व्यवस्था की मांग करते हैं। नाई समाज पर आए दिन हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में हमारी जातियां के रोजगार पर बुरा प्रभाव पर रहा है,नाई जाति भय में रोजगार कर रही हैं।

महिला विकास सेवा संस्थान की संरक्षिका मधुबाला देवी ने कहा बिहार के आर्थिक विकास के लिए व गरीबो को शिक्षा से जोड़ने के लिए मैट्रिक में अंग्रजी की अनिवार्यता समाप्त किया गया। उनके प्रयास से ही आई ए एस व अन्य प्रतियोगिता की परीक्षा में हिंदी माध्यम लागु किया गया था। आज जरूरत हे हमे उनके मार्ग व विचार को अपनाने की।
वैश्य समाज के पिंटू लहेरी ने कहा संगठन से ही अधिकार मिल सकती हैं। उन्होंने वैश्य समाज के सभी जाति से एक मंच पर आने का आग्रह किये।

वक्ताओं ने शिक्षक सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने कपूरी ठाकुर को जननायक की उपाधि दी थीं जननायक के रूप में मशहूर कर्पूरी ठाकुर दिसंबर 1970 से जून 1971 तक और दिसंबर 1977 से अप्रैल 1979 तक भारत का मुख्यमंत्री रहे। शिक्षक सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि डॉक्टर लोहिया के आदर्शों को जमीन पर लाने का श्रेय कर्पूरी ठाकुर को जाता है। वक्ताओं ने भी जननायक कर्पूरी ठाकुर जी जीवन व कार्य पर अपना विचार दिए। नाई समाज ने सरकार उनकी आरक्षण फॉर्मूले को केंद्र स्तर पर लागु करने, नाई जाति को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग की गई । साथ ही सभी राजनीति पार्टी को साथ देने की अपील भी की गई।

Related Articles

Back to top button