कुश्ती मनोरंजन ही नहीं बल्कि स्वस्थ संस्कृति का संबल है: रणवीर यादवजे टी

कुश्ती मनोरंजन ही नहीं बल्कि स्वस्थ संस्कृति का संबल है: रणवीर यादवजे टी न्यूज, बेलदौर (खगड़िया:)
बेलदौर विधान सभा क्षेत्र अन्तर्गत ढ़ाड़ी पचौठ में आयोजित सरस्वती मेला में भव्य दंगल (कुश्ती) प्रतियोगिता का उद्घाटन खगड़िया के बहुचर्चित पूर्व विधायक रणवीर यादव ने फिता काट कर किया । मौके पर सरस्वती मेला एवं दंगल आयोजन समिति के कार्यकर्ताओं के द्वारा पूर्व विधायक श्री यादव का भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया।
अपने उद्घाटन भाषण के दौरान पूर्व विधायक रणवीर यादव ने कहा कि कुश्ती खेल मनोरंजन ही नहीं बल्कि स्वस्थ्य संस्कृति का संबल है, जो पेशेवर तौर पर भारत को दुनिया भर में शोहरत की बुलंदियों पर एक अलग पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभा रहा है।
श्री यादव ने पहलवानों को हौसला अफजाई करते हुए दूध घी और फल खाने हेतु आर्थिक रूप से पुरस्कृत भी किया। जिससे पहलवानों में काफी खुशी देखा गया। उन्होंने कहा की बेलदौर की धरती ऊर्जावान धरती रही है। इस धरती के लोगों का आशीर्वाद से ही कृष्णा कुमारी यादव जिला परिषद अध्यक्ष बनी है, जो इस क्षेत्र के विकास में काफी अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में आप तमाम दाढ़ी पचौठ बेलदौर की जनता मालिकों का प्यार आशीर्वाद समर्थन प्राप्त होता है तो इस क्षेत्र का पहचान स्वर्णिम बेलदौर के रूप में दिलाया जाएगा।
इस अवसर पर जिला पार्षद जवाहर राय, जिला परिषद प्रतिनिधि गोपाल यादव, जदयू नेता व पूर्व मुखिया अशोक सिंह, पूर्व प्रमुख बलवीर चांद यादव एवं अमिष अमोल आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।रौचक कुश्ती खेल देख हजारों की संख्या में दर्शकगण काफी उत्साहित दिखे।

Related Articles

Back to top button