जिला प्रशासन गरीब किसानों को बेवजह जेल भेजने का काम रही
जिला प्रशासन गरीब किसानों को बेवजह जेल भेजने का काम रही

जे टी न्यूज, खगड़िया: मंगलवार कृष्णापुरी बलुआही स्थित जिला राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में पूर्व एमलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ,जिला प्रवक्ता अजीत सरकार,पूर्व वार्ड पार्षद सह जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार एवं अलौली प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष बालेश्वर पासवान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि जिला प्रशासन द्वारा खगड़िया में गरीब किसानों पर बॉडी वारंट निकालकर बेवजह जेल भेजने का काम रही है जो बहुत ही गलत है और गरीब किसान पर जुल्म है।
खगड़िया के गरीब किसान जो खेती करने के लिए तीस हजार ,चालीस हजार और पचास हजार रुपए के सी सी लोन लेकर खेती किये हैं उस पर जिला प्रशासन गैर जमानती वारंट निकालकर जेल भेज रही है जो सरासर गलत है। अभी किसान का फसल खेत में है फसल कटेगा तब तो वह के सी सी लोन चुकता कर पायेगें। मानो अंग्रेजी हुकूमत बिहार में चल रही है। बेवजह खगड़िया के निर्दोष किसानों को जेल भेजने का काम कर रही है।
एक तरफ जहाँ खगड़िया गरीब किसान तीस, चालीस,पचास हजार रुपया बैंक के सी सी लोन लेकर खेती किये हैं और जब फसल होगा तो के सी सी लोन चुकता करेगें अभी फ़सल खेत में फसल है तो कैसे लोन चुकता कर पायेंगे दूसरी तरफ ये एनडीए की सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अरबपति दोस्तों का सोलह लाख करोड़ का कर्ज माफ किया है।नीरव मोदी का 1,052.58 करोड़, मेहुल चौकसी का 2,565,.90 करोड़ रुपये और एक बैंक से सुभाष चंद्रा ने 6500 करोड़ का कर्ज लिया अब बैंक ने 5000 करोड़ का कर्ज माफ कर दिया।
बैंक वाले और सरकार हमारे देश के किसानों के लिए भी सोचते तो बेचारे किसान 50 हजार के कर्ज के लिए आत्महत्या कर लेते हैं। यही नौबत आज खगड़िया के किसानों का हो गया है।
हमलोग खगड़िया जिला प्रशासन से माँग करते हैं कि किसानों पर जो गैर जमानती वारंट निकालकर जेल भेज रही है उसको अविलंब रोका जाय जबतक कि किसान का फ़सक कट नहीं जाता है।ऐसा नहीं होता है तो राष्ट्रीय जनता दल सड़क से सदन तक चरणबद्ध आंदोलन करेगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजद जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव,राजद नेता अजीत तिवारी,जितेंद्र श्रीवास्तव,आमिर खान आदि मौजूद थे।


