शोकसभा कर दी गई श्रद्धांजलि

शोकसभा कर दी गई श्रद्धांजलि

जे टी न्यूज, सासाराम (रोहतास) जिला कांग्रेस कार्यालय इंदिरा गांधी आश्रम में जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह की उपस्थिति में बुधवार को 11:00 बजे दिन में शोकसभा कर कांग्रेस के विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के दिवंगत पुत्र आयन के असामयिक निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रोहतास जिला के कांग्रेस जन इस दुख की बेला में विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के साथ हैं। शोकसभा में मुख्य रूप से राधा प्रसाद डेलीगेट बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी, धनन्जय मेहता, बी डी शुक्ला, राम अवतार राय, रमेश पाण्डेय, संतोष पाण्डेय, ललित ठाकुर, मनोज कुमार सिंह, उमा शंकर गुप्ता, राजेश्वर कुशवाहा, लोकेश तिवारी, आलोक मेहता, डॉ जावेद अख्तर, बी डी राम, सुदामा राम जिला पार्षद, श्वेता रानी जावेद (रेल) सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button