लूट कांड का अभियुक्त गिरफ्तार, लूटी गई मोबाइल और मोटर साइकिल बरामद

लूट कांड का अभियुक्त गिरफ्तार, लूटी गई मोबाइल और मोटर साइकिल बरामद

जे टी न्यूज, जोगबनी:
17 फरवरी 2024 को जोगबनी थाना क्षेत्र में तीन अज्ञात अपराधियों ने माइक्रो फाइनेंस कर्मी से हथियार के बल पर पैसा, मोबाइल, टैब और बैग लूट लिया था। इस संबंध में जोगबनी थाना में कांड संख्या 35/24 दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान जोगबनी पुलिस ने तकनीकी आधार और आसूचना संकलन के बाद राकेश राय नामक अभियुक्त को लूटी गई मोबाइल और मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास है।
अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button