पंचायत समिति की सामान्य बैठक कोरम पूर्ति के अभाव में हुआ स्थगित

पंचायत समिति की सामान्य बैठक कोरम पूर्ति के अभाव में हुआ स्थगित

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास)जिला रोहतास अंतर्गत करगहर प्रखंड मुख्यालय के सभागार में शुक्रवार के दिन प्रखंड प्रमुख रिंकी देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की सामान्य बैठक आहूत की गई थी। परंतु बैठक में कुल मिलाकर 26 सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य थी। जिसमें से 23 ही सदस्य उपस्थित हुए। बरहाल कोरम पूर्ति के अभाव में बैठक को स्थापित कर दिया गया। सभी सदस्यों की सहभागिता को देखते हुए पंचायत समिति की सामान्य बैठक के लिए अगला तारीख निर्धारित कर सुचित किया जाएगा। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अजीत कुमार अंचलाधिकारी अजीत कुमार सिंह प्रखंड प्रमुख रिंकी देवी उप प्रमुख धर्मशिला देवी बीपीआरओ सुमित चौधरी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सुशील कुमार मिश्र पंजाब नेशनल बैंक मैनेजर सेंदुआर मुखिया अशोक कुमार सिंह बीडीसी दुर्गेश ओझा मुखिया संघ अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह अररुआं पंचायत मुखिया राजू सिंह पूर्व प्रमुख गुड़िया देवी के साथ सभी सदस्य उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button