प्रवेशोत्सव पखवाड़ा मनाया जाएगा

प्रवेशोत्सव पखवाड़ा मनाया जाएगाजे टी न्यूज, खगड़िया: विभागीय निर्देश के आलोक में 1 अप्रैल 2025 से 15 अप्रैल 2025 तक प्रवेशोत्सव पखवाड़ा मनाया जाएगा जिसमें विभाग के निर्देश का पालन करते हुए 6 से 14 साल तक जितने भी बच्चे हैं वह सभी शिक्षा के अधिकार के अंतर्गत आते हैं प्रवेशोउत्सव के दौरान बच्चों ने मॉक ड्रिल के जरिए यह बताने का प्रयास किया कि शिक्षा हम लोगों के लिए कितनी जरूरी है जिसमें शिक्षा के प्रति बच्चों ने विभिन्न प्रकार के नारे लगाए जैसे अगर करना हो विकास शिक्षित करो अपने आसपास एक भी बच्चा छूटा संकल्प हमारा टूटा कोई न छूटे अबकी बार शिक्षा है सबका अधिकार इस मौके पर बच्चों ने ब्लैक बोर्ड पर चित्र बनाकर यह दिखाने का प्रयास किया कि बच्चे स्कूल में नामांकन के लिए अपने अभिभावक के साथ आ रहे हैं तथा स्कूल के सभी बच्चों ने बहुत ही धूमधाम से परमेश्वर उत्सव मनाने का प्रयास किया इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक गण जैसे आशुतोष कुमार मोहम्मद रियाजुद्दीन सज्जन कुमार गीतांजलि कुमारी सिंधु कुमारी नंदनी रानी तथा सितारों खातून मौजूद रही।।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button