मानसून पूर्व बारिश से जनजीवन अस्त -व्यस्त,सड़क बना झील।

नावकोठी (बेगूसराय):-  प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत पिछले तीन दिनों से रुक रुक कर हो रही मानसून पूर्व बारिश से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सड़कों की स्थिति बिल्कुल दयनीय हो गयी है।प्रखण्ड अन्तर्गत मुख्य सड़क पहसारा से बगरस जाने वाली पहसारा कृष्ण मंदिर से थोड़ा आगे लगभग एक हाथ पानी जमा है। यहां आपको झील का नजारा दिखाई देगा। यहां उजले रंग के कपड़े पहनकर चलना मना है। स्थति ऐसी कि कपड़े तो गंदे होगें ही दुर्घटना का भी डर बना रहता है। प्रखण्ड के लगभग सभी सड़कों की यही स्थति बनी हुई है।छ्तौना चौक से छतौना पुल तक का स्थति भयानक हो गयी है।राहगीर प्रतिदिन दुर्धटना का शिकार होते है।छतौना चौबट्टा से नावकोठी जानेवाली सड़क पर जलजमाव और कीचर से लोग काफी परेशान हैं। अब्बुपुर के सड़कों की भी लगभग यही स्थति बनी हुई है। नावकोठी मार्केट का पूर्वी छोड़ लगभग तालाब बन चुका है। मार्केट के बीच में भी स्थति सही नहीं है।नावकोठी पुस्तकालय चौक से मार्केट जाने वाली सड़क पर जलजमाव से लोगों को आवाजाही में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। पहसारा के गली मुहल्लों की भी स्थति खतरनाक बनी हुई है।डफरपुर, टेकनपुरा, वृन्दाबन,हसनपुर वागर,पीरनगर गम्हरिया इत्यादि जगहों की सड़कों की स्थति बद से बदतर हो गयी है जिससे लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

Edited By :- savita maurya

Related Articles

Back to top button