यूथ आईकॉन निशिकांत सिन्हा ने मकर संक्राति के शुभ अवसर पर दी बधाई, पटना में किया जन आशीर्वाद संवाद का आयोजन

जेटी न्यूज।

पटना। राजधानी पटना के भारतीय मंडपम हॉल में बिहार में बदलाव की बडी उम्मीद यूथ आईकॉन ऑफ बिहार निशिकांत सिन्हा ने नववर्ष एवं मकर संक्रांति के शुभ अवसर जन आशीर्वाद संवाद सह कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन किया। इस अवसर पर राज्य भर से गणमान्य लोग और कार्यकर्ता पहुंचे और राज्य के मौजूदा हालातों पर ना सिर्फ चर्चा की बल्कि कार्यकर्ताओं के द्वारा तमाम मुद्दों पर अपनी सलाह भी रखी गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं के लिये चूड़ा दही के भोज का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर संयोजक श्री सिन्हा ने कार्यकर्ताओं को नववर्ष और मकर संक्राति की बधाई दी। बताते चलें कि जन आशीर्वाद संवाद कार्यकर्ता बैठक नवादा, नालंदा, अरवल, कुर्था, सासाराम, समस्तीपुर, खगड़िया लगातार चल रहा है।

Related Articles

Back to top button