रामगढ़:दुष्कर्म के आरोपी मस्त,पुलिस प्रशासन पस्त

Intro. तीन महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में रही नाकाम

 

पुलिस की इस कार्यशैली से आम जनता पुलिस पर लगा रहे शिथिलता बरतने का आरोप

 

जेटी न्यूज़

रामगढ़,दुमका : जिला के रामगढ़ थाना क्षेत्र की ठाड़ीहाट पंचायत के दुधवा गांव की एक महिला के साथ दुष्कर्म के करीब तीन महीने बीतने के बाद भी रामगढ़ पुलिस अभी तक आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। सीमा देवी ने बताया कि करीब तीन महीने बीत गए लेकिन गिरफ्तारी नहीं होने से आरोपित खुलेआम घूम रहे हैं। *महिला पर केश उठाने का दबाव भी बनाया जा रहा है*

आरोप लगाते हुए कहा गया कि ठाड़ीहाट पंचायत के एक जनप्रतिनिधि का पति रमेश मोहली आरोपित हैं। क्षेत्र में उनका बोलबाला है।

वहीं दूसरी तरफ गरीबों में जोर-शोर से चर्चा हो रही है कि अब कानून भी रुपये वालों के तरफ हो गया है। एक और जहा एक महिला की इज्ज़त उसकी जान से ज्यादा प्यारी होती है वही बलात्कार की शिकार महिला अपने आप को कमजोर होने पर रो पड़ी और बताया कि आरोपी मनु कुमार मंडल थाना में रुपये दे देता है और बच जाता है पुलिस कार्यवाई नहीं कर रही हैं।

मामला रामगढ़ थाना कांड संख्या 24/21 दिनांक 17/03/2021से संबंधित है यहाँ पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी मनु कुमार मंडल और रमेश मोहली खुलेआम घूम रहे हैं और धमकी देते हैं कि केश उठा लो, थाना जाने पर डाट डपट किया जाता है।

 

थाना प्रभारी रामगढ़ का पक्ष:किसी कारणवश थाना प्रभारी ने फोन पर संपर्क करने के लिए उपलब्ध नहीं थे, जिसके कारण थाना प्रभारी रामगढ़ का पक्ष नहीं मिला।

पुलिस अधीक्षक,दुमका का पक्ष: अगर बलात्कारी की गिरफ्तारी नहीं हुई है तो निश्चिंत रूप से बलात्कारी की गिरफ्तारी होगी, किसी भी सुरत में महिला उत्पीड़न करने वाले आरोपी कानून से नहीं बच सकते हैं पीड़िता के बयान के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी और सुपरविजन रिपोर्ट को भी देखा जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button