नगर को बनाया कचड़े का नरक यहाँ के जनप्रतिनिधि : कुमारी विनीता भारती
नगर को बनाया कचड़े का नरक यहाँ के जनप्रतिनिधि : कुमारी विनीता भारती
जे टी न्यूज़, मधेपुरा : पूर्व पार्षद पूर्व मुख्य पार्षद प्रत्याशी सह प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय जनता दल बिहार कुमारी विनीता भारती ने जनता दर्शन सह नगर की बततर हालात पर पुनः आज नगर परिषद् के वार्ड न 02 के मल्लिक बस्ती मैं जमा कचड़े के ढ़ेर पर से नगर की प्रशासन व मुख्य पार्षद पर हमला की! कुमारी विनीता भारती ने कही की लाखों रूपया सिर्फ कचड़े को उठाने मैं नगर परिषद् खर्च करती है फिर भी नगर मैं हर जगह कचड़े का अंबार लगा है आखिर क्यों? लाखों खर्च के वावजूद नगर के स्विपर सब दिन वेतन के लिए रोते रहते हैं उनका आँशु पोंछने वाला कोई नहीं है उनपर लगातात NGO के द्वारा दुर्व्यवहार किया जाता है उनका वेतन कटौती करके मिलता है इसकी चिंता मुख्य पार्षद को क्यों नहीं है अखिर कब तक गरीब आर्थिक – मानसिक – सरार्रिक प्रताड़ित होते रहेंगे इनके लिए कोई क्यों नहीं आवाज़ उठाता है! देखिए लागातार मधेपुरा नगर परिषद् के पैसों को पानी की तरह बहा कर नरक परिषद् बना दिया गया है ओर यहाँ आप खुद देख सकते हैं की कैसे लोग चलेंगे ज़ब कचड़े का अंबार लगा हुआ है तो इसलिए मैं नागर की जनता से आग्रह करती हूँ की एक लम्बी लड़ाई लड़नी होंगी इन बेमानों के खिलाफ आप सभी साथ दीजिये ज़ब तक इन बेमानों को गद्दी से हटा नहीं दूँगी ओर दोषियों को सजा दिला नहीं दूँगी तब तक चुप नहीं बैठूंगी यह सब हमारे आपके टैक्स के पैसों से बहुत मजा मार लिए हैं अब इनलोगों को गद्दी से हटाने का वक्त आ गया है.. ज़ब तक नगर परिषद् मैं विकास करवा नहीं दूँगी तब तक चुप नहीं बैठूंगी…
