चमकी बुखार को लेकर स्वास्थ्य विभाग पंचायतों में लगाएगी चौपाल
चमकी बुखार को लेकर स्वास्थ्य विभाग पंचायतों में लगाएगी चौपाल
जे०टी० न्यूज रंजन कुमार
केसरिया/पू०च०:- चमकी बुखार को देखते हुए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भी तैयारी में जुट गयी है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाँ श्रवण कुमार पासवान ने बताया कि अब तक कोई भी इससे जुड़े हुए रोगी नही आया है फिर भी हम लोग पूरी तरह तैयारी में है।
दो बेड का एक एसी वार्ड भी बना दिया गया है। साथ ही प्रखण्ड के विभिन्न पंचायतों में चौपाल लगा कर लोगों को जागरूक करने का काम किया जायेगा। बुधवार को प्रखण्ड के ढेकहाँ, सुन्दरापुर, ताजपुर पटखौलिया के दलित बस्ती में चौपाल लगा कर लोगों को जागरूक करने का काम हमारे चिकित्सक एनएम व आशा कार्यकर्ता करेंगे।
चिकित्सक रोग के लक्षण व बचाव के बारे में जानकारी देंगे। वहीं नगर पंचायत व आसपास के गांवों में इन दिनों मच्छर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सरकारी स्तर पर इसके निदान की व्यवस्था नहीं करने से लोग परेशान हैं।
डीडीटी का छिड़काव भी यत्र-तत्र महज कागजी खानापूर्ति ही बनकर रह गया है। मच्छर की बढ़ती संख्या का आलम है कि रात नहीं, दिन में भी इसका प्रकोप जारी रहता है। वहीं संध्या होते ही लोगों का किसी स्थान पर बैठना मुश्किल हो जाता है।
लोग मच्छर भगाने का अगरबती का उपयोग कर रहे है। फिर भी इसका असर बरकरार है। जिसके कारण लोग विभिन्न प्रकार के मच्छर जनित बीमारियों का शिकार हो रहे है।
इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाँ श्रवण कुमार पासवान ने बताया कि मच्छर से इनफ्यूऐंजा, सर्दी-खांसी, मलेरिया के साथ ही डेंगू जैसे जानलेवा बीमारी हो सकता है।

