राजद की जन संवाद सभा में तेजस्वी यादव की योजनाओं का किया गया जोरदार प्रचार
राजद की जन संवाद सभा में तेजस्वी यादव की योजनाओं का किया गया जोरदार प्रचार
माई बहन मान योजना रथ का हरि झंडी दिखा किया रवाना जे टी न्यूज, नरपतगंज: नरपतगंज में शनिवार को प्रखंड राजद अध्यक्ष धनंजय यादव की अध्यक्षता में “तेजस्वी की बात बिहार के साथ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सभा में राज्यसभा सांसद, राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पर्णिया प्रमंडल के संगठन प्रभारी प्रो. मनोज झा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम में राजद के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व सांसद सुकदेव पासवान, जिला संगठन प्रभारी प्रो. कुमार चंद्रदीप, जोकीहाट के विधायक शाहनवाज, पूर्व विधायक अनिल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष विश्वमोहन कुमार, राजद जिलाध्यक्ष मनीष यादव, प्रो. क्रांति कुंवर, टीपू यादव, अविनाश आनंद, मनोज विश्वास, अमित पूर्वे, जगदीश झा गुड्डू, रामनारायण विश्वास, मयंक पासवान, महिला अध्यक्ष फूलो दास, गुड़िया कुमारी सहित विभिन्न पंचायतों और वार्ड के राजद कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि प्रो. मनोज झा ने सभा में तेजस्वी यादव की योजनाओं का जोरदार प्रचार किया। उन्होंने कहा कि अगर राजद की सरकार बनती है, तो “माई बहन मान योजना” के तहत सभी महिलाओं को 2500 रुपये प्रति माह मिलेंगे, 200 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी और वृद्धा, विधवा एवं विकलांग पेंशन 1500 रुपये प्रतिमाह दी जाएगी।
प्रो. मनोज झा ने यह भी कहा कि तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्य में 5 लाख नई नौकरियां प्रदान की जाएंगी। उन्होंने तेजस्वी यादव की कार्ययोजना की तारीफ करते हुए कहा कि बिहार में बेरोजगारी की समस्या को खत्म करना उनके मुख्य उद्देश्य में शामिल है।
राजद के अन्य नेताओं ने भी सभा में सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार में बदलाव की बात की। इस मौके पर तेजस्वी जी की घोषणा वाली माई बहन मान योजना रथ का संगठन प्रभारी ने हरि झंडी दिखा क्षेत्र के लिए रवाना किया।




