एसपी ने भरगामा थाना का किया औचक निरीक्षण दिए कई निर्देश

एसपी ने भरगामा थाना का किया औचक निरीक्षण दिए कई निर्देश जे टी न्यूज, भरगामा :
अररिया एसपी अंजनी कुमार ने शुक्रवार को भरगामा थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, महिला हेल्प डेस्क, हाजत, और पुलिस कक्षों का गहनता से निरीक्षण किया। एसपी ने अनुपस्थित कर्मियों की जानकारी ली और अधिकारियों को साफ-सफाई बनाए रखने, वर्दी में तैनात रहने और अपराध नियंत्रण के लिए गश्त तेज करने का निर्देश दिया।                                                                                                एसपी ने केस अनुसंधान कर्ताओं को घटनास्थल पर जाकर जांच करने की सलाह दी और लंबित कांडों के निष्पादन में देरी के बारे में पूछताछ की। उन्होंने फरियादियों से कुशल व्यवहार करने और महिला संबंधित मामलों को गंभीरता से लेने का निर्देश दिया। साथ ही, शराब कारोबारियों पर नकेल कसने और पुलिस गश्त बढ़ाने की बात भी कही। इस मौके पर डीएसपी मुकेश कुमार साह, भरगामा थानाध्यक्ष राकेश कुमार, और अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button