सिपाही संजय कुमार को भारतीय नाई समाज के पदाधिकारियों व ग्रामीणों द्वारा दी गई श्रद्धांजलि
सिपाही संजय कुमार को भारतीय नाई समाज के पदाधिकारियों व ग्रामीणों द्वारा दी गई श्रद्धांजलि
जे टी न्यूज, खगड़िया: भारतीय नाई समाज के प्रांतीय मिडिया प्रभारी पाण्डव कुमार ने बताया कि बेगूसराय जिले के बरौनी थाना अंतर्गत निंगा गांव निवासी बीएसएपी सिपाही जवान संजय कुमार जो -भीमनगर स्थित बीएसएपी 15वीं – बटालियन में तैनात थे, जिनका उम्र 39 वर्ष का का रविवार को – लंबी बीमारी के बाद निधन हो – गया। 2011 बैच के इस सिपाही को पिछले 7 वर्षों से – एमएनडी नामक गंभीर बीमारी – थी। रविवार 2 फ़रवरी को उनकी तबीयत – अचानक बिगड़ गई। जिसके – बाद उन्हें वीरपुर अनुमंडल – अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक जवान की पत्नी नेहा कुमारी ने भीमनगर थाना में आवेदन देकर बताया कि उनके पति का इलाज लगातार चल रहा था। बावजूद, उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। इधर, जवान की मौत के बाद पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। जिसके बाद भीमनगर स्थित बीएसएपी कैंप में जवान को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम सम्मान दिया गया। जहां पुलिस और बीएसएपी अधिकारियों की मौजूदगी में पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव निंगा भेजा गया। जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।इधर, बीएसएपी जवान की असामयिक मौत से साथी जवानों और अधिकारियों में शोक की लहर है। उन्हें एक कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित सिपाही के रूप में याद किया जा रहा है। वे अपने पीछे 8 वर्षीय एकलौते पुत्र.अभिनीत कुमार व पत्नी को छोड़ गए। – वही सिपाही संजय कुमार के मरनोप्रान्त उनके आवास पर भारतीय नाई समाज के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि देकर उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किये। – मौके पर भारतीय नाई समाज खगड़िया जिलाध्यक्ष श्रवण ठाकुर सहित सुरेश ठाकुर, रंजय ठाकुर, पप्पू ठाकुर, श्रवण ठाकुर,कमल ठाकुर, उमाशंकर ठाकुर,शिवम् कुमार, दिनेश ठाकुर, हरे राम ठाकुर, कपिल देव ठाकुर, कृष्णनंदन ठाकुर, रामप्रकाश ठाकुर, राजेन्द्र ठाकुर, विजय ठाकुर, बाबूलाल ठाकुर, उमेश ठाकुर,दया शंकर ठाकुर, नितिश, प्रियांशु,अजय,राजु,विवेक शर्मा आदि सैकड़ों लोगों ने पुष्पांजली अर्पित किये।

