जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलने पर लोजपा(आर) जिलाध्यक्ष अनुपम सिंह हीरा ने जताया हर्ष 

जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलने पर लोजपा(आर) जिलाध्यक्ष अनुपम सिंह हीरा ने जताया हर्ष

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलने पर लोजपा(आर) समस्तीपुर जिलाध्यक्ष अनुपम सिंह हीरा ने हर्ष जताया। उन्होंने कहा कि लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान ने पिछड़ा पाए सौ में साठ “का नारा बुलंद करने वाले, सामाजिक न्याय के पुरोधा,

महान समाजवादी चिंतक जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न की मांगे कर रहे थे जो आज सफल हुआ। लोजपा (रा) समस्तीपुर परिवार में इस बात को लेकर बहुत प्रसन्नता है कि प्रधानमंत्री भारत सरकार ने सामाजिक न्याय के पुरोधा महान जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय लिया । उनकी जन्म शताब्दी के अवसर पर यह निर्णय देशवासियों को गौरवान्वित करने वाला है ।

 

पिछड़ों और वंचितों के उत्थान के लिए समस्तीपुर बिहार के कर्पूरी की अटूट प्रतिबद्धता और दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत के सामाजिक – राजनीतिक परिदृश्य पर अमिट छाप छोड़ी है यह भारत रत्न ना केवल उनके अतुलनीय योगदान का विनम्र सम्मान है बल्कि इससे समाज में समरसत्ता को और बढ़ावा मिलेगा।

 

Related Articles

Back to top button